facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sun Pharma में बड़ा बदलाव: दिलीप सांघवी MD पद छोड़ेंगे, कीर्ति गणोरकर संभालेंगे जिम्मेदारी

Advertisement

सन फार्मा में नेतृत्व परिवर्तन के तहत दिलीप सांघवी एमडी पद छोड़ेंगे, कीर्ति गणोरकर संभालेंगे जिम्मेदारी, आलोक सांघवी को मिलेगा अमेरिका कारोबार का प्रभार, AGM में होगी मंजूरी।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:09 PM IST
Sun Pharma Ilumya
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दिलीप सांघवी वैश्विक फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारी अब अपने सहयोगी कीर्ति गणोरकर को सौंप रहे हैं। फार्मा कंपनी ने कहा कि यह कदम ‘सुव्यवस्थित और दूरदर्शी उत्तराधिकार योजना’ का हिस्सा है। दिलीप के बेटे आलोक सांघवी (जो कंपनी में पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी हैं) को उत्तर अमेरिका के व्यवसाय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, क्योंकि सन के उत्तर अमेरिका व्यवसाय के वर्तमान अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अभय गांधी छोड़ रहे हैं।  

उद्योग के जानकारों का कहना है कि सन फार्मा के बेहद महत्त्वपूर्ण वैश्विक बाजार का प्रबंधन करने का अनुभव आलोक के लिए कंपनी में भविष्य में अग्रणी बनने का मजबूत आधार होगा। जहां गणोरकर 1 सितंबर से नई जिम्मेदार संभालेंगे, वहीं दिलीप बोर्ड के कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर बने रहेंगे और स्पेशियल्टी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। इस पोर्टफोलियो का कंपनी की समेकित बिक्री में करीब 20 फीसदी योगदान है।

गणोरकर फिलहाल कंपनी के भारतीय कव्यवसाय के प्रमुख हैं। एमडी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद सभी व्यावसायिक कार्यों की जानकारी गणोरकर को दी जाएगी। इस नियुक्ति के लिए आगामी वार्षिक आम बैठक  में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

गणोरकर 1996 में सन फार्मा में शामिल हुए और जून 2019 से कंपनी के भारतीय व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी का भारतीय व्यवसाय लगातार बढ़ा है, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी और मजबूत हुई है। सन भारत की सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी है जिसकी घरेलू बाजार में 8 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

उन्होंने सन फार्मा के व्यवसाय विकास, मार्केटिंग, विलय और अधिग्रहण (एमऐंडए), नई उत्पाद पेशकशों, परियोजना प्रबंध, बौद्धिक संपदा (आईपी) में अपना बड़ा योगदान दिया है।  गणोरकर ने कहा कि कंपनी के एक प्रमुख वैश्विक फार्मास्युटिकल उद्यम में सकारात्मक बदलाव के सफर में भागीदार बनना बेहद शानदार अवसर है।

दिलीप ने कहा, ‘कीर्ति ने लगातार प्रभावी नेतृत्व का प्रदर्शन किया है और सन में अलग अलग जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। मुझे कंपनी को विकास के अगले चरण में ले जाने की उनकी क्षमता पर पूरा विश्वास है और उनकी सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।’

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement