facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sun Pharma Q1 results: देश की सबसे बड़ी घरेलू दवा कंपनी का मुनाफा 40 फीसदी बढ़ा, रेवेन्यू में भी हुआ इजाफा

Advertisement

Sun Pharma Q1 results: सन फार्मा का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 12,653 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,941 करोड़ रुपये था।

Last Updated- August 01, 2024 | 5:29 PM IST
Sun Pharma Q1FY26 Results

Sun Pharma Q1 results: देश की सबसे बड़ी घरेलू दवा निर्माता कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने गुरुवार, 1 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया। Q1FY25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर 2,836 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि यानी Q1FY24 में यह 2,026 करोड़ रुपये था।

Sun Pharma का ऑपरेशन से रेवेन्यू 6 फीसदी बढ़ा

चालू वित वर्ष की पहली तिमाही में सन फार्मा का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 12,653 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,941 करोड़ रुपये था।

भारत में दवाओं की ब्रिकी 16.4 फीसदी बढ़ी

पहली तिमाही में भारत में बनी दवाओं की बिक्री 16.4 फीसदी बढ़कर 4,144.5 करोड़ रुपये हो गई। कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 33.1 प्रतिशत थी। वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी में बनी दवाओं की बिक्री 1 फीसदी कम होकर 46.6 करोड़ डॉलर रही। कंपनी ने कहा कि कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 31.1 फीसदी है।

सन फार्मा ने कहा कि तिमाही में उसकी ग्लोबल स्पेशलिटी की बिक्री (global specialty sales) 14.7 फीसदी बढ़कर 26.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गई, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही की कुल बिक्री का 17.7 फीसदी है।

Also read: Cognizant Q2 results: आईटी कंपनी का नेट प्रॉफिट 22 फीसदी बढ़ा, रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाकर 19.5 अरब डॉलर किया

सन फार्मा ने Q1FY25 में हासिल किए कई नए मुकाम

सन फार्मा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में ‘लेक्ससेलवी’ (Leqselvi) की मंजूरी, यूरोप में ‘निडलेगी’ (‘Nidlegy) की फाइलिंग और टैरो के अल्पसंख्यक शेयरों के अधिग्रहण के पूरा होने के साथ कई मील के पत्थर पार किए हैं।

उन्होंने कहा, “ये कदम हमारी इनोवेशन और सामान्य व्यावसायिक पेशकशों को आगे बढ़ाते हैं और हमें मरीजों को बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे।”

मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सन फार्मा के शेयर

आज के कारोबार में BSE पर, सन फार्मा के शेयर 1.90 अंक यानी 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1,715.95 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement