facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Sun Pharma Q2 Results: सबसे बड़ी फार्मा कंपनी को 5% का हुआ नेट मुनाफा, कमाए 2,375 करोड़ रुपये

Advertisement

सन फार्मा ने कहा कि अमेरिका में इसकी फॉर्मूलेशन बिक्री 4.2 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 43 करोड़ डॉलर रही।

Last Updated- November 01, 2023 | 6:34 PM IST
Sun Pharma Q4 Results

दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 2,375 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू और अमेरिकी बाजारों में अच्छी बिक्री से उसे यह मुनाफा हुआ है।

दवा कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी परिचालन से कुल आमदनी सितंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 12,192 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,952 करोड़ रुपये थी।

सन फार्मा के प्रबंध निदेशक (एमडी) दिलीप सांघवी ने कहा कि अमेरिका खाद्य एवं दवा प्रशासन द्वारा मध्यम से गंभीर एलोपेसिया एरीटा के इलाज के लिए ड्यूरक्सोलिटिनिब एनडीए को स्वीकार करना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कंपनी ने कहा कि अमेरिका में इसकी फॉर्मूलेशन बिक्री 4.2 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 43 करोड़ डॉलर रही। कंपनी की कुल एकीकृत बिक्री में इस खंड की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत में फॉर्म्यूलेशन की बिक्री सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ 384.25 करोड़ रुपये रही।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 6:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement