facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sun Pharma का मुनाफा 16% उछला: Q3 में कमाए ₹3,369 करोड़, नए प्रोडक्ट्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तार

Advertisement

इस तिमाही में अमेरिकी जेनरिक दवाओं का कारोबार दबाव में रहा, जबकि API से होने वाली कमाई में गिरावट दर्ज की गई

Last Updated- January 31, 2026 | 7:07 PM IST
Sun Pharma
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के लिए यह तिमाही शानदार रही है, जिसमें मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में ही जोरदार उछाल देखने को मिला है। सन फार्मा का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (PAT) सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,369 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली कमाई (रेवेन्यू) में भी 13.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 15,520 करोड़ रुपये हो गई है।

मुनाफे में इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए प्रोडक्ट्स और वैश्विक बाजारों में मिली मजबूत पकड़ को माना जा रहा है। अगर पिछली तिमाही (Q2) से तुलना करें, तो कंपनी के नेट प्रॉफिट में 8 प्रतिशत और रेवेन्यू में 7.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

दुनियाभर के बाजारों में कैसा रहा प्रदर्शन?

सन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति गनोरकर के मुताबिक, कंपनी ने अपने सभी बिजनेस वर्टिकल में चौतरफा ग्रोथ हासिल की है। खास तौर पर भारत और उभरते बाजारों (Emerging Markets) के ब्रांडेड बिजनेस और ग्लोबल इनोवेटिव दवाओं ने इस प्रदर्शन में बड़ी भूमिका निभाई है। कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में ‘Unloxcyt’ और भारत में ‘Ilumya’ जैसी नई दवाएं लॉन्च की हैं, जिससे उसका पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है।

Also Read: शेयर बाजार में बरसेगा पैसा! अगले हफ्ते ITC और BPCL समेत 50+ कंपनियां देंगी डिविडेंड का बड़ा तोहफा

बाजारवार प्रदर्शन पर नजर डालें तो:

  • अमेरिका: यहां फॉर्मूलेशन सेल्स 477 मिलियन डॉलर रही। जेनेरिक बिजनेस में थोड़ी गिरावट के बावजूद इसमें 0.6 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई। कंपनी की कुल बिक्री में अमेरिकी बाजार का हिस्सा करीब 27.5 प्रतिशत है।
  • उभरते बाजार: इन मार्केट्स में कंपनी ने 21.6 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है और 337 मिलियन डॉलर की सेल दर्ज की।
  • बाकी दुनिया (ROW): अन्य वैश्विक बाजारों में भी 14.5 प्रतिशत की तेजी रही और सेल 296 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई।
  • इनोवेटिव दवाएं: इस सेगमेंट ने 13.2 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 423 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू जुटाया। इसमें 55 मिलियन डॉलर की ‘माइलस्टोन इनकम’ भी शामिल है।

हालांकि, कंपनी के एपीआई (API) बिजनेस में इस बार थोड़ी सुस्ती रही और यह 4.7 प्रतिशत गिरकर 541.2 करोड़ रुपये पर रहा।

रिसर्च और भविष्य की तैयारी

सन फार्मा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर भी काफी निवेश कर रही है। कंपनी की पांच नई दवाएं (Novel Entities) फिलहाल क्लीनिकल ट्रायल के दौर में हैं। जेनेरिक दवाओं के क्षेत्र में सन फार्मा का दबदबा बरकरार है; अमेरिका में कंपनी के पास 550 स्वीकृत ANDAs हैं, जबकि 116 अभी एफडीए (FDA) की मंजूरी के इंतजार में हैं। हालिया तिमाही में कंपनी ने दो नए ANDA फाइल किए और उसे दो दवाओं के लिए मंजूरी भी मिली।

Advertisement
First Published - January 31, 2026 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement