facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sun Pharma Q4 Results: दवा कंपनी का नेट प्रॉफिट 19% घटकर ₹2,153.9 करोड़ रहा, ₹5.50 के फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान

Advertisement

Sun Pharma Q4 Results: कंपनी का रेवेन्यू से ऑपरेशन 8.48% बढ़कर ₹12,958.84 करोड़ पर पहुंच गया।

Last Updated- May 22, 2025 | 6:37 PM IST
Sun Pharma Q4 Results

Sun Pharma Q4 Results: दुनियाभर में दवा का कारोबार करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक सन फार्मा ने गुरुवार यानी 22 मई को वित्त वर्ष 2024-2025 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19% घटकर ₹2,153.9 करोड़ पर आ गया। कंपनी का रेवेन्यू से ऑपरेशन 8.48% बढ़कर ₹12,958.84 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को ₹5.50 फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है।

सन फार्मा को हुआ 19% का घाटा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18.99% घटकर ₹2,153.9 करोड़ रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹2,658.74 करोड़ था।

Also read: ITC Q4 Results: FMCG कंपनी का मुनाफा 4 गुना बढ़कर ₹19,807.8 करोड़ पर पहुंचा, ₹7.85 के फाइनल डिविडेंड का भी किया ऐलान

सन फार्मा का ऑपरेश से रेवेन्यू बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, सन फार्मा का ऑपरेशन से रेवेन्यू 8.48% बढ़कर ₹12,958.84 करोड़ पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹11.982.9 करोड़ था।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप संघवी ने कहा, “इस साल हमारे कारोबार ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जिसका श्रेय भारत में बढ़ते मार्केट शेयर और ग्लोबल स्पेशल्टी सेगमेंट में हुई ग्रोथ को जाता है। ग्लोबल स्पेशल्टी में हमारा निकट भविष्य का पाइपलाइन उत्साहजनक है, जिसमें Leqselvi और Unloxcyt जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। Unloxcyt हमारी हाल ही में घोषित Checkpoint अधिग्रहण के जरिए मिला है। ये प्रोडक्ट्स मरीजों की देखभाल में उल्लेखनीय सुधार लाएंगे। हमें उम्मीद है कि भविष्य में स्पेशल्टी हमारा एक और अधिक महत्वपूर्ण बिजनेस सेगमेंट बनेगा।”

Also read: Adani Group Financial results: सालभर में 90,000 करोड़ का मुनाफा, 21 महीने के Loan payment का इंतजाम

सन फार्मा ने ₹5.50 के फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान

कंपनी ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹5.50 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड शेयरहोल्डर्स की आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मंजूरी के लिए प्रस्तावित है।

फाइनल डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों को तय करने के लिए सोमवार, 7 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया गया है। अगर AGM में यह डिविडेंड मंजूर होता है, तो इसका भुगतान शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 या उससे पहले कर दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement