facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सन फार्मा का मुनाफा 28% उछला! सितंबर तिमाही में 13,645 करोड़ रुपये की हुई कमाई

Advertisement

सन फार्मा की दूसरी तिमाही में कुल आय बढ़कर 13,645 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 12,486 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 28, 2024 | 4:31 PM IST
Sun Pharma

Sun Pharma Q2FY25 results: सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 28 प्रतिशत बढ़कर 3,040 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 2,375 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

मुंबई स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 13,645 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 12,486 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा, ‘‘ सन ने हाल ही में फिलोजेन के साथ एक समझौते के जरिया अपनी विशेष ‘पाइपलाइन’ को मजबूत किया है, ताकि फाइब्रोमुन को मंजूरी मिलने पर उसका व्यावसायीकरण किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि फाइब्रोमुन के साथ त्वचा विशेषज्ञों के लिए कंपनी के उत्पादों की श्रृंखला का और विस्तार हुआ है।

सांघवी ने कहा, ‘‘ हम अपनी मजबूत नकदी स्थिति का लाभ उठाते हुए बाजार के नजदीक उत्पादों के साथ अपनी ‘पाइपलाइन’ को मजबूत करना जारी रखेंगे।’’

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 4:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement