facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी कोर्ट से मंजूरी के बाद चढ़ा Sun Pharma का शेयर, एलोपेसिया की दवा लेक्सेलवी को लॉन्च की हरी झंडी

Advertisement

ड्यूरोक्सोलिटिनिब के लॉन्च से कंपनी को 2026-27 में मिल सकती है बड़ी आमदनी, अमेरिका में मिला 5 साल का मार्केटिंग अधिकार

Last Updated- April 11, 2025 | 10:45 PM IST
Sun Pharma Q4 Results

भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 2.15 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया था। शेयर में तेजी इस घोषणा के बाद आई कि एक अदालत ने कंपनी की एलोपेसिया की दवा लेक्सेलवी को अमेरिका में लॉन्च करने का रास्ता साफ कर दिया है।

पेटेंट पर करीब एक साल चली कानूनी लड़ाई के बाद फेडरल सर्किट के लिए अमेरिका की कोर्ट ऑफ अपील्स ने अमेरिका में लेक्सेलवी को लॉन्च करने को हरी झंडी दे दी। बाजार अनुमानों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में सन फार्मा की बिक्री में लेक्सेलवी की 9 करोड़ डॉलर और वित्त वर्ष 2027 में 12.5 करोड़ डॉलर हिस्सेदारी होने की उम्मीद है। सन फार्मा ने कहा कि वह सही समय पर लॉन्च योजनाओं के बारे में बताएगी।

लेक्सेलवी और ड्यूरोक्सोलिटिनिब का उपयोग एलोसेपिया एरीटा के उपचार में किया जाता है। यह एक ऑटो इम्यून बीमारी है, जिसमें बाल झड़ते हैं और इससे अमेरिका की करीब 2.5 फीसदी आबादी प्रभावित है। सन फार्मा को इस दवा की मार्केटिंग के लिए पांच वर्ष का अधिकार मिला है।

कंपनी ने गुरुवार देर रात बंबई स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी थी कि अमेरिका की कोर्ट ऑफ अपील्स ने दवा की पेशकश पर प्रारंभिक रोक हटा दी है। कंपनी ने बयान में कहा, ‘हालांकि, इनसाइट कॉरपोरेशन और कंपनी के बीच मुकदमा जारी है। लेकिन प्रारंभिक स्थगन हटा लिया गया है।’

अमेरिकी अदालत ने न्यू जर्सी जिला न्यायालय के फैसले के खिलाफ कंपनी की अपील पर मौखिक दलीलें सुनी। न्यू जर्सी अदालत ने पहले अमेरिका में लेक्सेलवी (ड्यूरुक्सोलिटिनिब) की लॉन्च पर शुरुआती रोक लगा दी थी। कंपनी ने कहा कि मौखिक दलीलें समाप्त होने के तुरंत बाद 9 अप्रैल को कोर्ट ऑफ अपील्स ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया और प्रारंभिक रोक को तत्काल हटा दिया।

 

Advertisement
First Published - April 11, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement