facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2026 के दौरान संडे प्रॉपटेक करेगी 12 होटलों का अ​धिग्रहण

Advertisement

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म से समर्थित यह होटल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी उच्च-गुणवत्ता, प्रीमियम और मिड-प्रीमियम आवास की बढ़ती मांग के बीच 7 होटलों के अधिग्रहण के शुरुआती दौर में है

Last Updated- October 15, 2025 | 11:07 PM IST
OYO

ओयो ऐसेट्स के नाम से चर्चित संडे प्रॉपटेक ने बुधवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2026 में 12 होटल खरीदने की योजना बनाई है। कंपनी अपने प्रीमियम और मिड-प्रीमियम प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो के विस्तार के तहत इन होटलों का अधिग्रहण करेगी।

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म से समर्थित यह होटल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी उच्च-गुणवत्ता, प्रीमियम और मिड-प्रीमियम आवास की बढ़ती मांग के बीच सात होटलों के अधिग्रहण के लिए शुरुआती दौर में में है। इस कदम से कंपनी की क्रियान्वयन की तेज गति और हॉ​स्पिटैलिटी रियल एस्टेट क्षेत्र में बढ़ती उपस्थिति का पता चलता है।

कंपनी के प्रबंधन ने एक बयान में कहा, ‘पोर्टफोलियो अधिग्रहण को ऋण और इक्विटी दोनों से वित्त दिया जाएगा। इसमें कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और इनक्रेड व अनालाह के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम, प्रिज्म लाइफ और सॉफ्टबैंक जैसे उसके शेयरधारकों के निवेशक समर्थन का लाभ उठाया जाएगा।’नए अधिग्रहीत होटलों का संचालन प्रिज्म के ब्रांडों के तहत किया जाएगा। इनमें संडे होटल्स, पैलेट होटल्स और टाउनहाउस आदि शामिल हैं।

प्रीमियम सेगमेंट की रणनीति

संडे प्रॉपटेक के बोर्ड सदस्य सौरव अग्रवाल ने कहा कि कंपनी प्रमुख स्थानों की संपत्तियों को लक्षित कर रही है जहां बेहतर रिटर्न की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘उच्च-गुणवत्ता वाले प्रीमियम और मध्यम-प्रीमियम होटलों की मांग, साथ ही यात्रा में बढ़ती रुचि में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। हमें इस क्षेत्र में पूंजी निवेश के आकर्षक अवसर दिख रहे हैं।’

बयान में कहा गया है, ‘कंपनी की रणनीति ऊंचे रिटर्न की संभावना वाले अच्छे स्थानों पर संपत्तियां हासिल करने पर टिकी है और इन बाजारों में वह प्रिज्म के नेटवर्क और स्थापित ब्रांड उपस्थिति का लाभ उठा रही है।’

निवेश-आधारित वृद्धि मॉडल

संडे प्रॉपटेक निवेश मंच के रूप में भी काम करती है, जो प्रिज्म को न्यूनतम अग्रिम पूंजी के साथ प्रबंधन अनुबंधों के माध्यम से भारत में प्रीमियम होटलों को अपने साथ जोड़ने में सक्षम बनाता है। यह संरचना कंपनी को रणनीतिक साझेदारियों और परिचालन तालमेल से अधिकतम रिटर्न प्राप्त करते हुए अपने पोर्टफोलियो का कुशलतापूर्वक विस्तार करने में सक्षम बनाती है।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement