facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयरटेल अफ्रीका के चेयरमैन पद से रिटायर्ड होंगे सुनील मित्तल, गोपाल विट्टल नए गैर-कार्यकारी चेयरमैन होंगे

Advertisement

एयरटेल अफ्रीका महाद्वीप के 14 देशों में परिचालन करती है। सुनील मित्तल साल 2019 में लंदन स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी की सूचीबद्धता के बाद से इसके चेयरमैन हैं

Last Updated- March 25, 2026 | 11:06 PM IST
Sunil Mittal

सुनील भारती मित्तल जुलाई में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद एयरटेल अफ्रीका के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। यह कंपनी की उत्तराधिकार योजना का भी हिस्सा है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल की अफ्रीकी इकाई के निदेशक मंडल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एयरटेल अफ्रीका महाद्वीप के 14 देशों में परिचालन करती है। सुनील मित्तल साल 2019 में लंदन स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी की सूचीबद्धता के बाद से इसके चेयरमैन हैं। एयरटेल ने जून 2010 में जईन टेलीकॉम का अधिग्रहण करके अफ्रीकी बाजार में प्रवेश किया था। भारती एयरटेल के कार्यकारी वाइस-चेयरमैन और एयरटेल अफ्रीका के गैर-कार्यकारी निदेशक गोपाल विट्टल सहायक कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन बनेंगे। सुनील मित्तल के बेटे श्राविन भारती मित्तल डिप्टी चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

एयरटेल अफ्रीका ने शेयर बाजार को दिए बयान में कहा, ‘डिप्टी चेयरमैन के रूप में मित्तल (श्राविन) संस्थापक परिवार और अहम शेयरधारक के साथ निरंतरता सुनिश्चित करेंगे और एयरटेल मनी बोर्ड, जिसके वह सदस्य हैं तथा दुबई स्थित एयरटेल अफ्रीका के मुख्यालय, जहां वह रहते हैं, के साथ निदेशक मंडल के संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करेंगे।

विट्टल की यह नियुक्ति कंपनी में नियंत्रक शेयरधारकों के नामांकन द्वारा की गई है। यह कंपनी, भारती एयरटेल, एयरटेल अफ्रीका मॉरीशस लिमिटेड (बहुसंख्यक शेयरधारक और भारती एयरटेल की अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी) और भारती टेलीकॉम के बीच 17 जून, 2019 को हुए संबंध समझौते की शर्तों के अनुरूप है। एयरटेल अफ्रीका की गैर-कार्यकारी निदेशक एनिका पौटियानेन भी 7 साल से अधिक की सेवा के बाद जुलाई की एजीएम के साथ ही सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

सुनील मित्तल ने कहा, ‘निदेशक मंडल की ओर से मैं एनिका को ऑडिट और जोखिम समिति के सदस्य के रूप में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए तथा निदेशक मंडल की स्थिरता की चैंपियन के रूप में समूह की स्थिरता रणनीति स्थापित करने और लागू करने में उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। अपने कार्यकाल के दौरान वह प्रशासन और वित्तीय रिपोर्टिंग के उच्च मानकों की प्रबल समर्थक रही हैं।’

उन्होंने कहा, ‘साथ ही मैं एयरटेल अफ्रीका के निदेशक मंडल को चेयरमैन के रूप में मुझे मिले समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा कि एयरटेल अफ्रीका के पास दमदार रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व टीम है। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि अब मेरे लिए चेयरमैन पद से हटने का समय आ गया है। इस भूमिका में एयरटेल अफ्रीका का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और मुझे पता है कि कंपनी 14 अफ्रीकी देशों में लाखों ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए आगे बढ़ती रहेगी। मैंने अपनी सेवाएं प्रदान की हैं और चेयरमैन के अनुरोध पर कंपनी का समर्थन करने के लिए उपलब्ध रहूंगा।’

Advertisement
First Published - March 25, 2026 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement