facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मनी लॉन्डरिंग केस में सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा गिरफ्तार, ED कर रही पूछताछ

Advertisement

ED ने अप्रैल में रियल एस्टेट समूह और उसके निदेशकों की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी

Last Updated- June 27, 2023 | 11:05 PM IST
ED arrests Supertech's chairman R K Arora in money-laundering case

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के अध्यक्ष एवं स्वामी आर के अरोड़ा को मनी लॉन्डरिंग से जुड़े आरोपों को लेकर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां ईडी कार्यालय में तीसरे दौर की पूछताछ के बाद अरोड़ा को धनशोधन रोकथाम कानून (PMLA) की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया गया। उन्हें बुधवार को यहां एक विशेष PMLA अदालत में पेश किए जाने की संभावना है और ED उन्हें रिमांड में दिए जाने का अनुरोध करेगी।

Also read: ICICI Prudential को 492 करोड़ रुपये के टैक्स मामले में मिला नोटिस, जानिए क्या है वजह

सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों और प्रवर्तकों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का यह मामला दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न प्राथमिकी पर आधारित है। ED ने अप्रैल में रियल एस्टेट समूह और उसके निदेशकों की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 10:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement