facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Supertech Ltd 18 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए 1,600 करोड़ रुपये जुटाएगी

Advertisement

अरोड़ा ने कहा कि कंपनी ने यह राशि जुटाने के लिए निवेशकों के साथ शुरुआती समझौता किया है। अभी इसको लेकर जांच-परख की प्रक्रिया जारी है।

Last Updated- June 15, 2023 | 5:14 PM IST

रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक लिमिटेड दिल्ली-एनसीआर में अपनी 18 आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए संस्थागत निवेशकों से 1,600 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के चेयरमैन आर के अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।

अरोड़ा ने कहा कि कंपनी ने यह राशि जुटाने के लिए निवेशकों के साथ शुरुआती समझौता किया है। अभी इसको लेकर जांच-परख की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने हालांकि निवेशकों के नामों का खुलासा नहीं किया।

अरोड़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने और ग्राहकों को उनके फ्लैट सौंपने के उद्देश्य से अंतरिम वित्तपोषण जुटाने के लिए हाल में उच्चतम न्यायालय से मंजूरी मिली है।” उन्होंने कहा, “हमारी योजना लगभग 1,600 करोड़ रुपये जुटाने की है। उम्मीद है कि हम यह जुलाई अंत तक कर लेंगे।”

अरोड़ा ने बताया कि सुपरटेक लिमिटेड के अंतर्गत 18 आवासीय परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें 50,000 अपार्टमेंट हैं। उन्होंने कहा, “हमें अपने ग्राहकों को 17,000 फ्लैट सौंपने हैं। हमारी योजना अगले दो वर्षों में ये फ्लैट सौंपने की है।” उन्होंने कहा कंपनी को इन लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 3,000 करोड़ रुपये की जरूरत है।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 5:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement