facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सुपरटेक के मालिक R K Arora को भेजा गया हिरासत में, 10 जुलाई तक ED करेगी पूछताछ

Advertisement

ED ने अप्रैल में रियल एस्टेट समूह और उसके निदेशकों की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी

Last Updated- June 28, 2023 | 5:50 PM IST
ED arrests Supertech's chairman R K Arora in money-laundering case

दिल्ली की अदालत ने रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के अध्यक्ष व मालिक आर.के. अरोड़ा को मनी लॉन्डरिंग मामले में 10 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेजा।

ईडी ने मंगलवार को उन्हें करीब तीन दौर में चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था और आज यानी बुधवार को दिल्ली की PMLA अदालत में पेश किया, जहां उन्हें 10 जुलाई तक ED के हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि अरोड़ा को धनशोधन रोकथाम कानून (PMLA) की कई धाराओं के तहत कई दिनों तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को ED ने दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश कर उन्हें रिमांड में लेने की अपील की जिसे अदालत की तरफ से मंजूरी मिल गई।

क्यों हो रही पूछताछ

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरटेक ग्रुप, उसके निदेशकों और प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का यह मामला दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न प्राथमिकी पर आधारित है।

ED ने अप्रैल में रियल एस्टेट समूह और उसके निदेशकों की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement