facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Group को मिला 225 मेगावाट का विंड एनर्जी ठेका, शेयर 2 प्रतिशत चढ़ा

Advertisement

दोपहर 1:30 बजे Suzlon Group का शेयर 2.07 प्रतिशत या 0.80 पैसे की बढ़त लेकर 39.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- January 05, 2024 | 1:44 PM IST
Suzlon Group

रिन्यूएबल एनर्जी समाधान प्रदान करने वाले Suzlon Group को एवररेन्यू एनर्जी से 225 मेगावाट का विंड एनर्जी ठेका मिला है।

कंपनी की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, सुजलॉन तमिलनाडु में त्रिची जिले के वेंगईमंडलम और तूतिकोरिन जिले के ओट्टापिडारम में एवररेन्यू एनर्जी की साइट पर हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर और 75 पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगा। प्रत्येक की रेटेड क्षमता तीन मेगावाट है।

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा कि एवररेन्यू एनर्जी के साथ यह परियोजना भारतीय बाजार के आशाजनक वाणिज्यिक तथा औद्योगिक (सी एंड आई) खंड के अनुरूप है। यह समय के साथ राष्ट्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी।

ठेका मिलने की खबरों के बाद चढ़ा शेयर

ठेका मिलने की ख़बरों के बाद Suzlon Group का शेयर BSE पर दो प्रतिशत तक चढ़ गया। दोपहर 1:30 बजे Suzlon Group का शेयर 2.07 प्रतिशत या 0.80 पैसे की बढ़त लेकर 39.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

पिछले महीने के अंत में भी सुजलॉन ग्रुप (Suzlon Group) को अप्रावा एनर्जी (Apraava Energy) से 300 मेगावाट की विंड एनर्जी परियोजना का ठेका मिला था।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement