facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Suzlon के निदेशक मंडल ने जे पी चलसानी को CEO नियुक्त किया

Last Updated- April 05, 2023 | 2:15 PM IST
Suzlon Energy

ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के निदेशक मंडल ने जे पी चलसानी को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह अश्विनी कुमार का स्थान लेंगे। कंपनी ने बुधवार को बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा कि अश्विनी कुमार ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है, जो पांच अप्रैल, 2023 से प्रभाव में आएगा।

इसमें कहा गया कि निदेशक मंडल ने चार अप्रैल को हुई बैठक में, अन्य बातों के साथ-साथ तत्काल प्रभाव यानी पांच अप्रैल 2023 से सीईओ के रूप में जे पी चलसानी की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। चलसानी अप्रैल, 2016 से जुलाई, 2020 तक सुजलॉन के समूह सीईओ पद पर रहे।

इसके बाद वह सुजलॉन समूह के साथ रणनीतिक सलाहकार के रूप में बने रहे। चलसानी को बिजली क्षेत्र से संबंधित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

First Published - April 5, 2023 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट