facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzuki Motor Company ने पाकिस्तान में बंद की अपनी फैक्ट्री, जानें वजह

Advertisement

कंपनी ने कहा, ‘‘कलपुर्जों की कमी के कारण प्रबंधन ने मोटरसाइकिल और कार संयंत्रों को 22 जून से आठ जुलाई, 2023 तक बंद करने का फैसला किया है।’’

Last Updated- June 20, 2023 | 4:25 PM IST
Suzuki Motor

सुजुकी मोटर कंपनी लिमिटेड (पीएसएमसी) ने आयात प्रतिबंधों के कारण पाकिस्तान में अपने कार एवं बाइक संयंत्र को कुछ दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को बताया गया कि पाकिस्तान में स्थित इस संयंत्र को 22 जून से आठ जुलाई तक बंद रखा जाएगा।

जापानी वाहन कंपनी ने करीब एक सप्ताह पहले पाकिस्तान में अपने चौपहिया संयंत्र में परिचालन शुरू किया था। यह संयंत्र 75 दिन से अधिक समय से बंद था।

‘द डॉन न्यूज’ के मुताबिक कंपनी ने सोमवार को पाकिस्तान शेयर बाजार को बताया कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक द्वारा पिछले साल मई में लगाए गए प्रतिबंधों के कारण उसे कलपुर्जों और सहायक उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उत्पादन बंद करने का फैसला किया गया।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने पिछले साल मई में कंपनियों को कुछ उपकरणों के आयात के लिए पूर्व अनुमति लेने को कहा था। कंपनी ने कहा, ‘‘कलपुर्जों की कमी के कारण प्रबंधन ने मोटरसाइकिल और कार संयंत्रों को 22 जून से आठ जुलाई, 2023 तक बंद करने का फैसला किया है।’’ रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने 23 मई से 16 जून तक अपना बाइक संयंत्र भी बंद रखा था।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 4:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement