facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Suzuki Motor गुजरात ने 30 लाख उत्पादन का आंकड़ा किया पार

Advertisement

एसएमजी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 7.5 लाख इकाई है। संयंत्र में निर्मित वाहन घरेलू व निर्यात दोनों बाजारों में बेचे जाते हैं।

Last Updated- December 06, 2023 | 1:34 PM IST

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की गुजरात स्थित इकाई ने 30 लाख संचयी उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। एमएसआई की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) ने फरवरी 2017 में परिचालन शुरू करने के बाद से करीब 6 साल 11 महीने में यह उपलब्धि हासिल की। एसएमजी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 7.5 लाख इकाई है। संयंत्र में निर्मित वाहन घरेलू व निर्यात दोनों बाजारों में बेचे जाते हैं।

एमएसआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘ सुजुकी मोटर गुजरात के अधिग्रहण के साथ हम अपने उत्पादन लचीलेपन को और बढ़ा रहे हैं। हमारे बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन भी गुजरात संयंत्र में किया जाएगा। इसके वित्त वर्ष 2024-25 में शुरू होने की उम्मीद है।’’

वर्तमान में इस सुविधा में स्विफ्ट, बलेनो, डिज़ायर और फ्रोंक्स जैसे कुछ लोकप्रिय मॉडल बनाए जाते हैं। ताकेउची ने कहा कि 2022-23 में एसएमजी में निर्मित करीब 50 प्रतिशत वाहन वैश्विक बाजारों में निर्यात किए गए। एमएसआई के निदेशक मंडल ने हाल ही में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) जापान से एसएमजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। एसएमजी पहले एसएमसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी थी। अब यह मारुति सुजुकी के स्वामित्व में है।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 1:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement