facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzuki ने भारत सहित विभिन्न बाजारों के लिए अगले 10 वर्षों की प्रौद्योगिकी रणनीति की रूपरेखा तैयार की

Advertisement

Suzuki ने अन्तर्दहन इंजन कारों पर कहा कि 2023 में उसने एक उच्च दक्षता वाला इंजन (जेड12ई इंजन) विकसित किया है जो बेहतर दहन का अनुसरण करता है।

Last Updated- July 17, 2024 | 11:41 AM IST
Suzuki Motor
Representative Image

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन भारत सहित विभिन्न बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ अपने मॉडलों के लिए हल्के ढांचे और छोटी बैटरियों के इस्तेमाल जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।

जापानी वाहन विनिर्माता ने अगले 10 वर्षों के लिए कंपनी की प्रौद्योगिकी रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कॉम्पैक्ट तथा हल्के वाहन न केवल उपयोग के दौरान सीओ2 उत्सर्जन को कम करते हैं, बल्कि उत्पादन में भी संसाधनों के इस्तेमाल तथा सीओ2 उत्सर्जन को कम करते हैं। इस प्रकार ये संसाधन संरक्षण और सीओ2 कम करने में योगदान देते हैं।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया में करीब 58 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने कहा कि वह हल्के वजन तथा सुरक्षा के लिए ‘हार्टेक्ट’ को और विकसित करेगी तथा वजन घटाने वाली प्रौद्योगिकी के जरिये ऊर्जा खपत को न्यूनतम करने के लिए भी काम करेगी।

बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों तथा हाइब्रिड वाहनों के लिए कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य अपने ग्राहकों को हर देश तथा क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा अनुपात व उपयोग की स्थितियों के आधार पर सबसे अधिक ऊर्जा कुशल इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना है। कंपनी ने अन्तर्दहन इंजन कारों पर कहा कि 2023 में उसने एक उच्च दक्षता वाला इंजन (जेड12ई इंजन) विकसित किया है जो बेहतर दहन का अनुसरण करता है।

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने कहा, ‘‘ भविष्य में हम इस उच्च दक्षता वाले इंजन को दुनिया भर में विस्तारित करेंगे और कार्बन-तटस्थ ईंधन तथा अगली पीढ़ी के हाइब्रिड द्वारा ऊर्जा की खपत को न्यूनतम करने में सफल होंगे।’’

सॉफ्टवेयर परिभाषित वाहनों (एसडीवी) के लिए सुजुकी एक किफायती प्रणाली विकसित करेगी और ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी, जो ऊर्जा खपत को न्यूनतम करके वाहनों के लिए मूल्य सृजन करेगी। वाहन विनिर्माता ने कहा, ‘‘ हम इसके सॉफ्टवेयर को अद्यतन करते समय ‘वायर्ड’ तथा ‘वायरलेस’ अपडेट के सर्वोत्तम मिश्रण के साथ इसका इस्तेमाल आसान बना देंगे। ’’

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement