facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swad Anusar: नमकीन बनाने वाली Bikano की ब्रांडेड मसाला बाजार में दस्तक, 400 करोड़ रुपये का किया निवेश

Advertisement

बिकानो ने प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ देश भर के Bikanervala दुकानों पर मसाला पेश करने की योजना बनाई है

Last Updated- November 28, 2023 | 4:36 PM IST
Bikano enters branded spice segment with new sub-brand 'Swad Anusar'

नमकीन और मिठाई बनाने वाली कंपनी बिकानो ने अब ब्रांडेड मसाला बाजार में दस्तक दी है। कंपनी ने इस नये कारोबार में 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि बीकानेरवाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत आने वाला ब्रांड बिकानो ने नया उप-ब्रांड ‘स्वाद अनुसार’ पेश किया है, जिसके अंतर्गत मसाले पेश किये जाएंगे।

बिकानो के निदेशक मनीष अग्रवाल ने कहा, ‘‘कंपनी ने ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में नई परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी का चालू वित्त वर्ष में मसाला सेगमेंट का कारोबार 1,800 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।’

Bikano करेगी मसाला किसानों के साथ साझेदारी

कंपनी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मसाला किसानों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ साझेदारी करेगी। अग्रवाल ने कहा कि हमारे स्नैक्स और नमकीन को मसालों के अनूठे मिश्रण के लिए हमेशा सराहा गया है जो उन्हें आकर्षक और स्वादिष्ट बनाता है। इसने हमें नये खंड में अपना विस्तार करने के लिए प्रेरित किया।

बिकानो ने प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ देश भर के बीकानेरवाला दुकानों पर मसाला पेश करने की योजना बनाई है। बिकानो की शुरूआत 1950 में हुई। इसकी नयी दिल्ली, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), हैदराबाद सहित अन्य शहरों में पांच उत्पादन इकाइयां हैं।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 9:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement