facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy ने किया अपने 5वें ESOP कार्यक्रम का ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा 6.5 करोड़ डॉलर की नकदी पाने का विकल्प

Advertisement

अपनी कंपनी के शेयरों के मालिक होने से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ता है और वे मिल जुलकर उत्कृष्टता बढ़ाने पर तेजी से ध्यान केंद्रित करते हैं।

Last Updated- July 15, 2024 | 10:13 PM IST
Swiggy q3 results

आईपीओ लाने की योजना बना रही फूड एवं ग्रोसरी डिलिवरी फर्म स्विगी ने सोमवार को अपने पांचवें ईसॉप (इम्पलॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान) कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत सभी स्तरों पर स्विगी के कर्मियों को अपने ईसॉप के लिए 6.5 करोड़ डॉलर तक की नकदी पाने का विकल्प मिलेगा।

स्विगी का वर्ष 2018 से यह पांचवां और जुलाई 2022 तथा 2023 के बाद लगातार तीसरा ईसॉप है। इस तरह कंपनी पांचवीं बार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की ईसॉप नकदी के साथ 3,200 कर्मचारियों को फायदा पहुंचाएगी।

स्विगी में एचआर प्रमुख गिरीश मेनन ने कहा, ‘स्विगी की बढ़ोतरी के साथ-साथ संपत्ति सृजित करने के अवसर लाकर कर्मचारियों को फायदा पहुंचाना हमारी हमेशा से प्राथमिकता रही है। अपनी कंपनी के शेयरों के मालिक होने से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ता है और वे मिल जुलकर उत्कृष्टता बढ़ाने पर तेजी से ध्यान केंद्रित करते हैं। जैसे-जैसे स्विगी का उपभोक्ता प्रेम का एक दशक पूरा होने जा रहा है, नया ईसॉप कार्यक्रम हमारे कर्मचारियों के योगदान की मान्यता है और स्विगी की सफलता और विकास उनके साथ साझा करने की हमारी प्रतिबद्धता है।’

हाल में स्विगी की प्रतिस्पर्धी जोमैटो ने अपनी 2014 और 2021 की योजनाओं के तहत 4 करोड़ शेयरों के ईसॉप लाने को मंजूरी दी है। इस ईसॉप पेशकश में जोमैटो के 892.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर शामिल हैं। बेंगलूरु की स्विगी ने 10,400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ दस्तावेज सौंपे थे और सूत्रों की मानें तो कुछ सप्ताह में उसका निर्गम आ सकता है।

अमेरिकी निवेश फर्म इन्वेस्को ने फूड डिलिवरी दिग्गज की फेयर वैल्यू 30 अप्रैल को एक तिमाही पहले के मुकाबले थोड़ी सी घटा दी थी। स्विगी ने जनवरी 2022 में इन्वेस्को के नेतृत्व वाले फंडिंग राउंड में 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिससे यह भारतीय कंपनी अपना मूल्यांकन 10.7 अरब डॉलर पर पहुंचा कर डेकाकॉर्न बन गई थी।

नियामक को भेजी गई जानकारी से पता चलता है कि इस साल के शुरू में इन्वेस्को ने स्विगी का मूल्यांकन लगातार तीसरी बार 12.7 अरब डॉलर आंका, जो पिछली कोष उगाही के समय के मूल्यांकन की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि है।

ज्यादा नकदी खर्च और कमजोर मार्जिन की वजह से पिछले साल के शुरू में मूल्यांकन कटौती का सामना करने के बाद स्विगी वित्तीय सुधार की राह पर बढ़ी है। उसने इस साल 1 अरब डॉलर के आईपीओ के लिए तैयारी की है। इस तरह से पिछले साल से उसके निवेशक लगातार स्विगी के मूल्यांकन में बढ़ोतरी कर रहे हैं।

अमेरिका स्थित परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म बैरॉन कैपिटल ग्रुप द्वारा प्रबंधित एक फंड ने इस साल भी स्विगी का मूल्यांकन बढ़ाकर 15.1 अरब डॉलर कर दिया।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement