facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

स्विग्गी ने New year eve पर लाखों लोगों को पहुचाएं आर्डर, बिरयानी के 3.5 लाख आर्डर डिलीवर किये

Advertisement

Swiggy ने न्यू ईयर की इव पर शनिवार को देश भर में 3.50 लाख बिरयानी और 2.5 लाख से अधिक पिज्जा के आर्डर की डिलीवरी की।

Last Updated- January 01, 2023 | 3:06 PM IST
Swiggy q3 results

पिज्जा, बर्गर जैसे खाने-पीने के सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी Swiggy ने न्यू ईयर की इव पर शनिवार को देश भर में 3.50 लाख बिरयानी और 2.5 लाख से अधिक पिज्जा के आर्डर की डिलीवरी की। कंपनी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Swiggy ने यह भी कहा कि ट्विटर पर किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, हैदराबादी बिरयानी के लिए 75.4 प्रतिशत ऑर्डर आए। उसके बाद लखनवी बिरयानी के 14.2 प्रतिशत और कोलकाता बिरयानी के 10.4 प्रतिशत ऑर्डर आए।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”इस दिन 3.50 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ज्यादा बिरयानी पहुंचाई गई।”

हैदराबाद के प्रमुख रेस्तरां बावर्ची ने न्यू ईयर की इव पर हर एक मिनट में औसतन बिरयानी के दो आर्डर की डिलीवरी की। इस भारी मांग को पूरा करने के लिए इस रेस्तरां ने 15 टन बिरयानी बनाई थी।

Swiggy ने शनिवार रात साढ़े 10 बजे अपने एक ट्वीट में कहा, “dominos India को पिज्जा के 61,287 ऑर्डर मिले हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके साथ ऑरेगेनो के कितने पैकेट गए होंगे।” कंपनी सूत्रों ने बताया कि कुल 2.5 लाख से अधिक पिज्जा ग्राहकों तक पहुंचाए गए।

Advertisement
First Published - January 1, 2023 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement