facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy को अगले 3-5 साल में बंपर ग्रोथ की उम्मीद: सीईओ श्रीहर्ष मजेटी

Advertisement

स्विगी लिमिटेड के 11,327 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार तक 3.59 गुना अभिदान मिला था।

Last Updated- November 13, 2024 | 2:43 PM IST
Sriharsha Majety, Co-Founder & CEO, Swiggy
Sriharsha Majety, Co-Founder & CEO, Swiggy

ऑनलाइन खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीहर्ष मजेटी ने बुधवार को कहा कि उसे अगले तीन से पांच वर्षों में अधिक वृद्धि की उम्मीद है। स्विगी का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

शेयर के सूचीबद्ध होने के बाद मजेटी ने कहा, ‘‘ हम अगले तीन से पांच वर्षों में बेहद अच्छी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। हम इंस्टामार्ट व्यवसाय के लिए अपनी भौगोलिक पहुंच, स्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं।’’ बीएसई पर स्विगी का शेयर 5.64 प्रतिशत के उछाल के साथ 412 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 15.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 449 रुपये पर पहुंच गया।

स्विगी लिमिटेड के 11,327 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार तक 3.59 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी का आईपीओ 4,499 करोड़ रुपये के नए शेयर और 6,828 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था। इसके लिए मूल्य दायरा 371-390 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Advertisement
First Published - November 13, 2024 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement