facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के 100 शहरों में पहुंचा Swiggy Instamart, 10 मिनट डिलिवरी की बढ़ती डिमांड का असर

Advertisement

स्विगी स्विगी इंस्टामार्ट इंस्टामार्ट ने बयान में कहा कि इसके साथ ही लाखों नए ग्राहकों के पास अब 30,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स तक पहुंच है, जिनकी डिलिवरी 10 मिनट में की जाती है।

Last Updated- March 17, 2025 | 4:26 PM IST
Swiggy Instamart
Representational Image

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने सोमवार को कहा कि उसने 10 मिनट डिलिवरी की बढ़ती मांग को देखते हुए अपना विस्तार कर देशभर के 100 शहरों, खासकर टियर-2 और टियर-3 के शहरों में किया है। स्विगी इंस्टामार्ट ने बयान में कहा कि इसके साथ ही लाखों नए ग्राहकों के पास अब 30,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स तक पहुंच है, जिनकी डिलिवरी 10 मिनट में की जाती है। इन प्रोडक्ट्स में ग्रॉसरी और डेली यूज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, फैशन, मेकअप, खिलौने और बहुत कुछ शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने, स्विगी इंस्टामार्ट ने रायपुर, सिलीगुड़ी, जोधपुर और तंजावुर जैसे शहरों में अपनी सर्विस शुरू की।

स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा ने कहा, “हमने देखा है कि सुविधा-आधारित रिटेल के लिए खास आकर्षण भारतीय महानगरों से बाहर भी है, क्योंकि उपभोक्ता व्यवहार और ​क्विक कॉमर्स के वैल्यू-प्रस्ताव दोनों एक साथ विकसित होते हैं। 100 शहरों में हमारा विस्तार हमारी पहुंच को मजबूत करता है और हमें कम सेवा वाले भौगोलिक क्षेत्रों में बढ़ती उपभोक्ता जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने की सहूलियत देता है।”

उन्होंने कहा, “साल 2025 में, चार में से एक नया कंज्यूमर टियर-2 और टियर-3 शहर से आएगा, जो ​क्विक कॉमर्स की बढ़ती मांग को बताता है।” स्विगी इंस्टामार्ट ने यह भी कहा कि वह ‘मेगापॉड्स’ पेश करके अपने डार्कस्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है। मेगापॉड्स का आकार 10,000 से 12,000 वर्ग फुट तक होगा, जिससे कंज्यूमर्स को सामान्य डार्कस्टोर की तुलना में तीन गुना ज्यादा प्रोडक्ट्स तक पहुंच हासिल होगी।

बता दें, स्विगी भारत का प्रमुख ऑन-डिमांड सर्विस प्लेटफॉर्म है, जो हर महीने लाखों कंज्यूमर्स को सर्विस उपलब्ध कराता है। इसकी स्थापना 2014 में हुई। फूड डिलिवरी में ​स्विगी का बड़ा नेटवर्क है। स्विगी फूड करीब 700 शहरों में 2.4 लाख से ज्यादा रेस्तरां के साथ सहयोग करता है। स्विगी इंस्टामार्ट, 100 शहरों में संचालित इसका ​क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। यह 10 मिनट में 20 से ज्यादा कैटेगरी में किराने का सामान और अन्य जरूरी सामान डिलिवर करता है।

छोटे शहरों में क्विक कॉमर्स का बोलबाला

क्विक कॉमर्स अब महानगरों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे शहरों में भी इसने अपनी पैठ बना ली है। 2025 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, टियर 2 और 3 शहरों में क्विक कॉमर्स का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है।

  • तिरुवनंतपुरम के एक यूज़र ने एक ही दिन में 69,993 रुपये खर्च किए, जो अब तक का सबसे ज़्यादा सिंगल-डे स्पेंड है।
    देहरादून के एक ग्राहक ने 3,34,411 रुपये खर्च करके सबसे ज़्यादा कुल खर्च का रिकॉर्ड बनाया है।
  • टियर 2 और 3 शहरों में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कैटेगरी में फल और सब्ज़ियां सबसे ऊपर हैं, उसके बाद मंजेस और स्नैक्स और DAIRY, ब्रेड और अंडे शामिल हैं।
  • छोटे शहरों में सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले आइटम में प्याज सबसे ऊपर है, उसके बाद टमाटर और धनिया का नंबर आता है।
  • तिरुवनंतपुरम ने हॉट एंड स्वीट फ्लेवर्ड आलू चिप्स के मामले में मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है।
  • पटना लॉन्च के सिर्फ चार दिन बाद 1,000+ डेली ऑर्डर तक पहुंचने वाला सबसे तेज़ शहर बन गया है।
  • रायपुर लॉन्च के दिन 300 ऑर्डर तक पहुंचने वाला पहला शहर बना।
  • हुबली ने अपने लॉन्च के दिन सबसे ज़्यादा ऑर्डर वैल्यू हासिल की, जिसमें 8,980 रुपये के वायरलेस ईयरफोन का सिंगल ऑर्डर शामिल था।

 

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement