facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy ने पेश किया इंटरनैशनल लॉगइन फीचर, 27 देशों के ग्राहक उठा सकेंगे ऐप की सेवाओं का लाभ

Advertisement

विदेश में रहने वाले भारतीय अब स्विगी ऐप के माध्यम से भारत में अपने प्रियजनों को आसानी से भोजन और उपहार भेज सकेंगे, अंतरराष्ट्रीय नंबर और क्रेडिट कार्ड से होगा भुगतान।

Last Updated- October 25, 2024 | 10:30 PM IST
Swiggy Q2 Results

ऑनलाइन भोजन और राशन मुहैया कराने वाले प्लेटफॉर्म स्विगी ने इंटरनैशनल लॉगइन पेश किया है। यह ऐसा फीचर है जो अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूएई समेत 27 देशों को स्विगी ऐप पर मिलने वाले सभी ऑफर का लाभ उठाने का मौका देता है। इसमें ग्राहकों के सामने शर्त यह है कि उन्हें इसके लिए अपना इंटरनैशनल फोन नंबर इस्तेमाल करना होगा।

खाना ऑर्डर करना हो या स्विगी के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट पर खरीदारी करनी हो अथवा स्विगी डाइनआउट के जरिए टेबल बुक करनी हो, यह स्थाई फीचर हमेशा और लगातार काम करेगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड या वहां उपलब्ध यूपीआई विकल्प के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। फर्म का कहना है कि इस फीचर से कहीं भी बैठे ग्राहकों को स्विगी की तमाम सेवाएं इस्तेमाल करने में अधिक सुविधा होगी।

स्विगी का कहना है कि भारत में रहने या कुछ समय के लिए यहां आए ग्राहकों ने फर्म से इस तरह का फीचर लाने की मांग की थी, ताकि उन्हें खाना या अन्य सामान ऑर्डर करने में आसानी हो। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा उन ग्राहकों को होगा जो विदेश में रहते हैं और यहां भारत में अपने माता-पिता अथवा रिश्तेदारों को गिफ्ट और अन्य जरूरी सामान भेजना चाहते हैं।

स्विगी के सह-संस्थापक और मुख्य विकास अधिकारी फणी किशन कहते हैं, ‘त्योहारों जैसे मौकों पर पारिवारिक समारोहों में खाना और उपहार अवश्य ही दिए जाते हैं। ऐसे खास मौकों पर विदेश में बैठे लोग भी भारत में अपनों से दूर महसूस नहीं करेंगे और वे स्विगी के इस अंतरराष्ट्रीय लॉगइन का इस्तेमाल कर सरप्राइज के तौर पर परिवार के लोगों को उपहार भेज सकते हैं। जल्द ही एनआरआई को और भी इस प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं मिलेंगी।’

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement