facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy ने लॉन्च किया ‘Project Next’; डिलीवरी पार्टनर्स बनाए जाएंगे सेल्स एक्जीक्यूटिव, मिलेगा करियर ग्रोथ का नया अवसर

Advertisement

पिछले पांच हफ्तों में, प्रोजेक्ट नेक्स्ट के तहत स्विगी ने 100 डिलीवरी पार्टनर्स को सेल्स एक्जीक्यूटिव्स में बदला है, जिन्होंने लगभग 360 रेस्तरां को ऑनबोर्ड किया है।

Last Updated- September 17, 2024 | 5:18 PM IST
Swiggy q3 results

फूड एग्रीगेटर कंपनी स्विगी ने आज यानी 17 सितंबर को ‘प्रोजेक्ट नेक्स्ट’ की घोषणा की। इसका उद्देश्य डिलीवरी पार्टनर्स को करियर ग्रोथ के अवसर प्रदान करना और रेस्तरां ऑनबोर्डिंग को गति देना है। यह पहल स्विगी की व्यापक स्विगी स्किल्स (Swiggy Skills) योजना का हिस्सा है, जो इसके वैल्यू चेन में स्किलिंग, ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर प्रदान करती है।

प्रोजेक्ट नेक्स्ट के तहत क्वालिफाइड डिलीवरी पार्टनर्स को सेल्स एक्जीक्यूटिव का रोल दिया जाएगा, जिससे स्विगी 150 से ज्यादा बढ़ते बाजारों में रेस्तरां नेटवर्क का विस्तार कर सकेगा। विशेष रूप से, यह पहल टियर-2 और टियर-3 शहरों में रेस्तरां ऑनबोर्डिंग और मैनेजमेंट में अहम योगदान देगी।

4 लाख डिलीवरी पार्टनर्स कर रहे हैं काम

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के CEO रोहित कपूर ने कहा, ‘स्विगी भारत भर में लगभग 4 लाख डिलीवरी पार्टनर्स के साथ काम कर रही है। यह कार्यक्रम डिलीवरी पार्टनर्स को ‘ब्लू कॉलर’ से ‘व्हाइट कॉलर’ कामगारों में बदलने का अनूठा अवसर प्रदान करता है।’

डिलीवरी पार्टनर्स को मिलेगी सेल्स एग्जिक्यूटिव की भूमिका

पिछले पांच हफ्तों में, प्रोजेक्ट नेक्स्ट के तहत स्विगी ने 100 डिलीवरी पार्टनर्स को सेल्स एक्जीक्यूटिव्स में बदला है, जिन्होंने लगभग 360 रेस्तरां को ऑनबोर्ड किया है। आगामी महीनों में स्विगी 150 से ज्यादा बढ़ते बाजारों, जैसे वड़ोदरा, अमृतसर, नासिक, आगरा और धारवाड़ में सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स को इस भूमिका में लाने की योजना बना रहा है।

राजस्थान के सीकर में स्विगी के 27 वर्षीय डिलीवरी पार्टनर रविंद्र खाती अब सेल्स एक्जीक्यूटिव बन गए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले कुछ वर्षों से सरकारी शिक्षक बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, स्विगी में मेरी भूमिका ने मुझे निजी क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा दी है।’

क्या है स्विगी स्किल्स, जानें इसका बारे में

प्रोजेक्ट नेक्स्ट, स्विगी के ‘Swiggy Skills’ पहल का लेटेस्ट हिस्सा है, जिसे इस महीने की शुरुआत में भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship) के साथ घोषित किया गया था। इस पहल के तहत स्विगी लगभग 2.4 लाख डिलीवरी पार्टनर्स और 2 लाख रेस्तरां पार्टनर्स के कर्मचारियों के ऑनलाइन स्किल डेवलपमेंट और अपस्किलिंग की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही, रेस्तरां संचालन और रिटेल मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं में 3,000 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसरों की खोज में भी सहयोग करेगा।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement