facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy launches Project Next: डिलिवरी साझेदारों के लिए करियर विकास का नया अवसर

Advertisement

Swiggy launches Project Next: स्विगी फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्य अधिकारी रोहित कपूर ने कहा, ‘स्विगी देश भर में लगभग 4,00,000 डिलिवरी साझेदारों के साथ काम करती है।

Last Updated- September 17, 2024 | 10:54 PM IST
Swiggy q3 results

Swiggy launches Project Next: खानपान का ऑनलाइन ऑर्डर-डिलिवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने डिलिवरी साझेदारों के लिए कौशल बढ़ाकर और उन्हें ‘ब्लू कॉलर’ (मेहनत मशक्कत वाले काम) से ‘व्हाइट कॉलर’ (पेशेवर काम) वाले कर्मचारियों के रूप में तब्दीलकर करियर विकास के अवसर प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू करने का आज ऐलान किया।

यह कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट नेक्स्ट’ स्विगी के बड़े कार्यक्रम ‘स्विगी स्किल्स’ का हिस्सा है, जिसकी घोषणा इस महीने की शुरुआत में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के साथ की गई थी। यह अपनी मूल्य श्रृंखला में कौशल, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर प्रदान करता है।

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्य अधिकारी रोहित कपूर ने कहा, ‘स्विगी देश भर में लगभग 4,00,000 डिलिवरी साझेदारों के साथ काम करती है। यह अनूठा कार्यक्रम डिलिवरी साझेदारों को ब्लू कॉलर से व्हाइट कॉलर वाले कर्मचारियों में बदलने में मदद करता है।’

प्रोजेक्ट नेक्स्ट के साथ योग्य डिलिवरी साझेदार स्विगी के बढ़ते रेस्तरां नेटवर्क में शामिल होंगे और उसका प्रबंधन करेंगे, खास तौर पर मझोले और छोटे शहरों में जिससे उन रेस्तरां को इस प्लेटफॉर्म पर अधिक गुणवत्ता वाला समर्थन मिलेगा।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement