facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

फेस्टिव सीजन में Swiggy ने लॉन्च किया सुपर-फास्ट फीचर; अब 10 मिनट में मिलेगा खाना, जानें किन शहरों में मिलेगी सुविधा

Advertisement

'बोल्ट' के तहत बर्गर, गर्म और ठंडे पेय पदार्थ, नाश्ते के सामान, और बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजन शामिल हैं, जिन्हें कम समय में तैयार किया जा सकता है।

Last Updated- October 05, 2024 | 12:28 PM IST
Swiggy q3 results
Representative Image

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने ‘बोल्ट’ नामक एक नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत अब ग्रॉसरी की तरह खाना भी सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर किया जाएगा। शुक्रवार को स्विगी ने इस 10 मिनट डिलीवरी सेवा की घोषणा की। इसके साथ ही, स्विगी जल्द ही अपना प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने की तैयारी कर रही है।

कहां-कहां मिलेगी ये सर्विस

यह सेवा फिलहाल हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे छह प्रमुख शहरों के प्रमुख स्थानों पर संचालित हो रही है और आने वाले हफ्तों में इसे अन्य जिलों तक विस्तारित किया जाएगा। बोल्ट कस्टमर्स को उनके दो किलोमीटर के दायरे में स्थित चुनिंदा रेस्तराओं से त्वरित भोजन वितरण सेवा उपलब्ध कराता है।

स्विगी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में यह सेवा और भी क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। ‘बोल्ट’ के तहत बर्गर, गर्म और ठंडे पेय पदार्थ, नाश्ते के सामान, और बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजन शामिल हैं, जिन्हें कम समय में तैयार किया जा सकता है।

स्विगी ने कहा कि वह अब आइसक्रीम, मिठाई और स्नैक्स जैसे तैयार खाने के आइटम्स पर भी ध्यान देगी। कंपनी ने बताया कि उनके डिलीवरी पार्टनर (डिलीवरी करने वाले) को बोल्ट और सामान्य ऑर्डर के बीच फर्क की जानकारी नहीं दी जाती। इसका मतलब है कि डिलीवरी समय के आधार पर उन्हें न तो सज़ा मिलती है और न ही कोई इनाम दिया जाता है।

स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, “बोल्ट हमारे ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए अगला कदम है। दस साल पहले, स्विगी ने खाना पहुंचाने में लगने वाला औसत समय घटाकर 30 मिनट किया था, जिससे इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया। अब हम इसे और भी कम कर रहे हैं…”

Advertisement
First Published - October 5, 2024 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement