facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy ने डिलिवरी साझेदारों को दी 102 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा

Advertisement

स्विगी को मासिक रूप से 1.5 लाख से ज्यादा ऋण आवेदन प्राप्त होते हैं। इसने ऋण सक्षम करने के लिए बेटरप्लेस और रिफाइन के साथ साझेदारी की है।

Last Updated- December 12, 2023 | 10:29 PM IST
Swiggy Q2 Results

फूड डिलिवरी फर्म स्विगी ने कहा कि उसने पिछले 12 महीने के दौरान डिलिवरी साझेदारों को 102 करोड़ रुपये की ऋण वितरण सुविधा प्रदान की है। इसमें 10.1 करोड़ रुपये की राशि अकेले नवंबर में ही बांटी गई है। स्विगी ने सबसे पहले साल 2019 में डिलिवरी साझेदारों को ऋण सुविधा प्रदान करनी शुरू की थी।

स्विगी को मासिक रूप से 1.5 लाख से ज्यादा ऋण आवेदन प्राप्त होते हैं। इसने ऋण सक्षम करने के लिए बेटरप्लेस और रिफाइन के साथ साझेदारी की है। ऋण वितरण भागीदारों के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं है कि वे कितनी संख्या में आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते पुनर्भुगतान का उनका अच्छा इतिहास रहा हो। इसने डिलिवरी साझेदारों को प्लेटफॉर्म के साथ अपने कार्यकाल के दौरान औसतन तीन गुना तक ऋण लेने में सक्षम बनाया है।

Also read: Swiggy पर हर ऑर्डर के लिए 3 रुपये ज्यादा लेने का आरोप, यूजर ने पकड़ा तो कंपनी ने बताया ‘टेक बग’

स्विगी के परिचालन प्रमुख मिहिर शाह ने कहा कि ऋण की हमारी यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे डिलिवरी भागीदारों का ध्यान रखने का एक और तरीका है। व्यक्तिगत आपात स्थिति, जरूरत और आकांक्षाओं के लिए आम तौर पर धन की तुरंत पहुंच की आवश्यकता रहती है।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement