facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Swiggy ने अपने डिलिवरी एग्जीक्यूटिव के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सेवा

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 3:58 PM IST
Swiggy q3 results

समय पर फूड डिलिवर करने वाले अपने डिलिवरी एग्जीक्यूटिव और उनके परिवार को किसी इमरजेंसी में समय पर मेडिकल मदद पहुंचाने के लिए स्विगी ने फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। कंपनी ने फ्री एंबुलेंस सेवा के लिए 1800 267 4242 टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

वे डिलिवरी से पहले, उसके दौरान या बाद में एक SOS बटन पर टैप करके अपने पार्टनर ऐप के माध्यम से भी फ्री एंबुलेंस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि वह इंडस्ट्री फर्स्ट इनसेटिव के तहत डायल 4242 एम्बुलेंस सर्विसेज के साथ साझेदारी कर रही है। इस प्रक्रिया के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी और डिलिवरी एग्जीक्यूटिव को केवल अपने पार्टनर आईडी की पुष्टि करनी होगी।

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने अपने सभी मॉडलों के वाहनों की कीमत बढ़ाई

स्विगी के भारत में 3,00,000 से अधिक डिलिवरी एक्जीक्यूटिव हैं। स्विगी ने बेंगलूरु, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, पुणे और कोलकाता में एक पायलट परीक्षण के बाद देश भर में सेवा शुरू की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टेस्ट रन के दौरान फ्री एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम औसतन 12 मिनट रहा।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement