facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy, Zomato, ने दिल्ली RTO के बाइक-टैक्सी की ‘गलत व्याख्या’ का मुद्दा उठाया

Advertisement

स्विगी के प्रवक्ता ने कहा, ‘दिल्ली में बाइक-टैक्सी सेवाओं पर नियमों को हाल में बदला गया है, जिससे भोजन पहुंचाने वाले वितरण एग्रीगेटर्स के लिए भ्रम और व्यवधान पैदा हो गया है।

Last Updated- March 01, 2023 | 5:12 PM IST
Swiggy q3 results

दिल्ली में बाइक-टैक्सी सेवाओं पर प्रतिबंध के नाम पर फूड डिलिवरी ऐप स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) के दोपहिया वाहनों से खाना पहुंचाने वाले आपूर्तिकर्ताओं का चालान करने की बात सामने आई है। इस संबंध में इन कंपनियों ने दिल्ली सरकार से शिकायत की है।

फूड डिलिवरी मंच ने इस निर्देश पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है और दावा किया है कि नोटिस की गलत व्याख्या की गई है क्योंकि यह प्रतिबंध बाइक-टैक्सी सेवा प्रदाताओं पर लागू है। स्विगी ने सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि बाइक-टैक्सी सेवाओं पर प्रतिबंध की आड़ में खाने-पीने के सामान की डिलिवरी करने वालों पर 15,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।

स्विगी के प्रवक्ता ने कहा, ‘दिल्ली में बाइक-टैक्सी सेवाओं पर नियमों को हाल में बदला गया है, जिससे भोजन पहुंचाने वाले वितरण एग्रीगेटर्स के लिए भ्रम और व्यवधान पैदा हो गया है। अधिसूचना केवल बाइक-टैक्सी सेवाप्रदाताओं पर लागू होने के बावजूद हमारे डिलिवरी कर्मचारियों को गलत तरीके से चालान जारी किए जा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि डिलिवरी कर्मचारियों को जारी किए गए कुछ चालान 15,000 रुपये से अधिक के हैं। मामले पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए जोमैटो ने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि RTO अधिकारियों ने अधिसूचना की गलत व्याख्या की है।

संपर्क करने पर जोमैटो के प्रवक्ता ने कहा, ‘नोटिस केवल यात्री वाहनों के लिए है। इसकी कुछ गलत व्याख्या की गई है।’ दिल्ली परिवहन विभाग ने पिछले महीने बाइक-टैक्सी के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा था कि यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है और इसके लिए एग्रीगेटर्स को एक लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए दोपहिया वाहनों का उपयोग मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement