facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tamil Nadu Global Investors Meet: रिलायंस निवेश को लेकर प्रतिबद्ध, अगले सप्ताह खुलेगा डेटा सेंटर- मुकेश अंबानी

Advertisement

रिलायंस ने मॉडर्न डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए कनाडा की ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट और अमेरिका स्थित डिजिटल रियल्टी के साथ साझेदारी की है। डेटा सेंटर अगले सप्ताह खोला जाएगा।

Last Updated- January 07, 2024 | 9:58 PM IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज तमिलनाडु में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने को लेकर प्रतिबद्धता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज कनाडा की ब्रुकफील्ड के साथ साझेदारी में अगले सप्ताह चेन्नई में एक डेटा सेंटर भी खोलेगी।

‘तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ के उद्घाटन समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘ रिलायंस ने पिछले कुछ वर्षों में तमिलनाडु के विकास में भागीदारी निभाई है। हमने 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से राज्य भर में करीब 1,300 खुदरा स्टोर खोले हैं। जियो ने तमिलनाडु में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जिससे राज्य के हर शहर तथा गांव में 3.5 करोड़ ग्राहकों तक डिजिटल सेवाएं पहुंच पाईं।’’

वीडियो संदेश को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन सहित अन्य की उपस्थिति में चलाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ दिसंबर (2023) में जियो ने दुनिया में कहीं भी सबसे तेजी से 5जी सेवाएं शुरू कीं। इससे तमिलनाडु को कृत्रिम मेधा और प्रौद्योगिकियों की चौथी औद्योगिक क्रांति का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। इससे इसकी अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ेगी।’’

शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने में असमर्थ होने के लिए खेद व्यक्त करते हुए अंबानी ने कहा, ‘‘ तमिलनाडु हमेशा समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत की भूमि रहा है। आधुनिक समय में उद्योग, कृषि और सेवाओं में तेज प्रगति से इसकी समृद्धि कई गुना बढ़ गई है।’’

अंबानी ने तमिलनाडु को देश में सबसे अधिक व्यापार अनुकूल राज्यों में से एक बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्टालिन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि उनका समूह नवीकरणीय ऊर्जा तथा हरित हाइड्रोजन के साथ-साथ राज्य में एक डेटा सेंटर स्थापित करने में भी निवेश कर रहा है।

रिलायंस ने अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए कनाडा की ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट और अमेरिका स्थित डिजिटल रियल्टी के साथ साझेदारी की है। डेटा सेंटर अगले सप्ताह खोला जाएगा। उद्योगपति ने कहा कि रिलायंस ने तमिलनाडु में नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन में नया निवेश करने की भी प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 5:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement