facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रीन का सबसे बड़ा खरीदार तमिलनाडु

Advertisement

एजीईएल की योजना साल 2030 तक अपनी क्षमता को पांच गुना बढ़ाकर 50 गीगावॉट करने की है।

Last Updated- November 22, 2024 | 9:53 PM IST
Adani Power Share price

रिश्वत देने और भ्रष्टाचार के आरोपों का अमेरिका में सामना करने वाली अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) की परिचालन क्षमता 11 गीगावॉट है। तमिलनाडु और गुजरात की बिजली वितरण कंपनियां उसकी प्रमुख खरीदार हैं। इसके अलावा सेकी और एनटीपीसी जैसे सरकारी उपक्रमों ने इसके साथ बड़ी हिस्सेदारी का करार किया है।

सितंबर तक एजीईएल की परिचालन क्षमता 11,184 मेगावॉट यानी 11.18 गीगावॉट थी। इसमें से सबसे ज्यादा क्षमता के अनुबंधन सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के जरिए हए और इसका करीब 20 फीसदी सीधे राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों को समझौते के जरिये बेचा जाता है।

एजीईएल की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इसकी 11.75 गीगावॉट की संयुक्त सौर और पवन क्षमता के 23 फीसदी के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना की डिस्कॉम के साथ करार हैं। इन राज्यों में तमिलनाडु और गुजरात सबसे बड़े खरीदार हैं। मगर एजीईएल की परिचालन और नियोजित क्षमता के लिए सेकी सबसे बड़ी काउंटर पार्टी है।

एजीईएल की योजना साल 2030 तक अपनी क्षमता को पांच गुना बढ़ाकर 50 गीगावॉट करने की है। हालांकि, उसकी नियोजित 50 गीगावॉट के सभी खरीदारों के आंकड़े मौजूद नहीं है, लेकिन एजीईएल की रणनीति यह है कि वह अपने नियोजित 50 गीगावॉट क्षमता का 85 फीसदी हिस्से के बिजली खरीद समझौते कर ले।

सीधी बात यह कि उसका इरादा इस क्षमता के लिए सहमति वाली कीमतों पर 25 वर्षों के अनुबंध के जरिये दीर्घकालिक खरीदार तलाशने का है। एजीईएल की आगामी क्षमता में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) जैसी राज्य बिजली वितरण कंपनियां बड़े खरीदार के तौर पर उभर रही हैं।

अक्टूबर में एजीईएल ने कहा था कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों में से एक ने 5 गीगावॉट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के साथ बिजली खरीद समझौता किया है।

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement