facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तमिलनाडु बनेगा कच्चे माल का प्रमुख केंद्र!

Advertisement

उद्योग के विशेषज्ञों के अनुसार चीन और वियतनाम पर अधिक शुल्क लगाए जाने से सर्वाधिक लाभ की स्थिति में तमिलनाडु रहेगा।

Last Updated- April 03, 2025 | 11:39 PM IST

राष्ट्रपति डॉनल्ड के शुल्क लगाए जाने के फैसले से अमेरिका के जूता मार्केट में घबराहट फैल गई है। इसका कारण यह है कि अमेरिका का जूता उद्योग 95 प्रतिशत आयात पर आश्रित है और इसमें करीब 70 प्रतिशत हिस्सेदारी चीन और वियतनाम की संयुक्त रूप से है। यह तमिलनाडु के लिए महत्त्वपूर्ण रूप से लाभकारी कदम साबित हो सकता है। यह राज्य चीन प्लस वन रणनीति के कारण ब्रांड्स नाइकी, एडीडास, प्यूमा और रीबॉक के गैर चमड़ा वाले जूते की आपूर्ति बढ़ने का रुझान देख रहा है। इन ब्रांड ने चीन प्लस वन रणनीति के तहत चीन के अलावा अन्य देशों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।

उद्योग के विशेषज्ञों के अनुसार चीन और वियतनाम पर अधिक शुल्क लगाए जाने से सर्वाधिक लाभ की स्थिति में तमिलनाडु रहेगा। इसके बावजूद भारत की मुख्य चिंता यह है कि भारत कच्चे माल के लिए करीब 90 प्रतिशत आयात पर आश्रित है।

ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में गुरुवार सुबह 8:45 पर लगभग सभी जूते के ब्रांड्स के शेयर गिर गए थे। इस क्रम में अमेरिका के शेयर बाजार में नाइक का शेयर 13 प्रतिशत और स्केचर्स के शेयर में 11 प्रतिशत की गिरावट आई। इसी तरह वूल्वरिन और वर्ल्ड वाइट के शेयर में छह प्रतिशत और अंडर आर्मर में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट आई। वैसे यूरोप के बाजार में भी प्यूमा और एडीडास के शेयर में क्रमश 10 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

कोठारी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी (फुटवियर बिजनेस) एन. मोहन ने कहा, ‘हमारे लिए वैश्विक स्तर पर गैर चमड़ा जूता का प्रमुख केंद्र बनने का समय आ गया है। अभी विश्व के 85 प्रतिशत ग्राहक ऐसे जूते चप्पलों का इस्तेमाल कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया, ‘कच्चे माल का पारिस्थितिकीतंत्र पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है। हमें सरकार की अधिक मदद की जरूरत है।’

वैश्विक आपूर्तिकर्ता जैसे डीन शूज (लॉन्ग यिन इंवेस्टमेंट), पोउ चेन कॉरपोरेशन, हॉन्ग फू इंडस्ट्रीयल ग्रुप, जुका, स्पोर्ट गीयर, ओएससिस फुटवियर, लैंथी, शू टाउन (फीनिक्स कोठारी के साथ साझेदारी में) और अपाचे ने तमिलनाडु में निवेश की योजना बनाई है।

हांग फू के प्रतिष्ठित ग्राहकों में नाइक, कॉनवर्स, वैन्स, एडिडास, और रीबॉक शामिल हैं। हांग फू ने बीते साल चेन्नई से 85 किलोमीटर दूर पनापक्कलम में 1500 करोड़ रुपये की फुटवियर विनिर्मार्ण इकाई के साथ भारत में प्रवेश किया है।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement