facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Tamilnadu Petroproducts Q3 result: चक्रवात के कारण कंपनी के PAT में आई गिरावट

Tamilnadu Petroproducts Limited एएम इंटरनेशनल-सिंगापुर का हिस्सा है। वहीं अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 31.82 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- February 09, 2024 | 3:47 PM IST
Tamilnadu Petroproducts Q3 Result
Tamilnadu Petroproducts Q3 Result

Tamilnadu Petroproducts Q3 result: पेट्रो रसायन विनिर्माण कंपनी तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tamilnadu Petroproducts Limited) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 2.44 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को इस अवधि में चक्रवात के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिससे उसके संयंत्र तथा मशीनरी को भी नुकसान हुआ था।

पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 25.23 करोड़ रुपये था। तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स लिमिटेड एएम इंटरनेशनल-सिंगापुर का हिस्सा है। वहीं अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 31.82 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 79.40 करोड़ रुपये था।

टीपीएल के वाइस चेयरमैन ने कहा, ‘‘ तीसरी तिमाही में हमें चक्रवात के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिससे हमारी विनिर्माण सुविधाओं में व्यवधान आया और संयंत्र तथा मशीनरी को नुकसान हुआ। इसके बावजूद हमने अपने परिचालन को सफलतापूर्वक बहाल कर लिया है, जिससे वितरण कार्यक्रम में व्यवधान कम हुआ है।’’

एएम इंटरनेशनल के संस्थापक एवं चेयरमैन मुथैया ने कहा, ‘‘ हालांकि हमारे वित्तीय परिणाम प्रभावित हुए, फिर भी इस प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर मैं टीपीएल के दल की सराहना करता हूं।’’

First Published - February 9, 2024 | 3:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट