facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tanishq stores: अमेरिका, आस्ट्रेलिया से लेकर UAE तक बिकेगी टाटा ग्रुप ज्वेलरी, Titan ने बताया क्यों बना प्लान

Advertisement

टाइटन कंपनी लिमिटेड के MD वेंकटरमण ने कहा कि आने वाले महीनों में अमेरिका के डलास, ह्यूस्टन और शिकागो शहरों में तनिष्क के स्टोर खोले जाएंगे

Last Updated- September 08, 2023 | 5:19 PM IST
Titan to open 18 new Tanishq's international stores in current financial year

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन अपने आभूषण ब्रांड तनिष्क के निकट भविष्य में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में स्टोर खोलकर विदेशी बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।

टाइटन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) सी के वेंकटरमण ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एवं कतर जैसे खाड़ी देशों में तनिष्क के नए स्टोर खोलने की योजना है।

विदेशों में बढ़ रही आभूषणों की मांग, क्या है वजह?

वेंकटरमण ने कहा कि आने वाले महीनों में अमेरिका के डलास, ह्यूस्टन और शिकागो शहरों में तनिष्क के स्टोर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनिवासी भारतीयों और विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के कारण विदेशी बाजारों में तनिष्क आभूषणों की मांग बढ़ रही है।

वेंकटरमण ने कहा कि टाइटन आने वाले महीनों में गुजरात में अपने आभूषण ब्रांड तनिष्क के नौ स्टोर खोलने की योजना बना रही है। इससे चालू वित्त वर्ष के अंत तक राज्य में उसके स्टोर की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, भुज, वलसाड जैसे शहरों और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ शहरों में ये नए स्टोर खोले जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 5:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement