facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंटेनर टर्मिनल के लिए अदाणी ग्रुप के साथ तंजानिया बरकरार रखेगा कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते पड़ोसी देश केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने पारेषण लाइन बनाने के लिए अदाणी समूह की एक कंपनी के साथ अपना करार रद्द कर दिया था।

Last Updated- November 27, 2024 | 9:28 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये

तंजानिया ने अदाणी समूह (Adani Group) के साथ अपने अनुबंध को बरकरार रखने की बात कही है। समूह के प्रमुख गौतम अदाणी एवं अन्य पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी का आरोप अमेरिका में लगाए जाने के बावजूद उसने यह फैसला किया है। यह जानकारी बंदरगाह प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

अदाणी पर पिछले हफ्ते धोखाधड़ी और विद्युत आपूर्ति सौदा हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर रिश्वत देने का आरोप लगा था। इस मामले में अदाणी और उनके भतीजे पर गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। हालांकि, अदाणी समूह ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

मई में तंजानिया ने अपने दार एस सलाम बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल चलाने के लिए अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पोर्ट्स के साथ 30 साल का रियायती अनुबंध किया था। दार एस सलाम पोर्ट को कंटेनर टर्मिनल 2 के नाम से भी जाना जाता है।

अदाणी समूह ने सरकारी तंजानिया इंटरनैशनल कंटेनर टर्मिनल सर्विसेज में 95 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 9.5 करोड़ डॉलर में शेयर खरीद समझौता भी किया।

अनुबंध की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर तंजानिया बंदरगाह प्राधिकरण के महानिदेशक प्लासड्यूस मबोसा ने मंगलवार की देर रात समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा था, ‘हमें किसी के साथ कोई परेशानी नहीं है। हम अपने कानून और समझौतों के मुताबिक हर काम कर रहे हैं। हमारे पास जो अनुबंध हैं, उनमें गलत काम के दावे नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति कार्रवाई कर रहा है तो वह अपने कारणों से कर रहा होगा।’

उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते पड़ोसी देश केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने पारेषण लाइन बनाने के लिए अदाणी समूह की एक कंपनी के साथ अपना करार रद्द कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरा रनवे बनाने और 30 साल के पट्टे के बदले यात्री टर्मिनल को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी रद्द कर दिया। रॉयटर्स

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement