facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आची मसाले की दौड़ में टाटा और विप्रो, 1,000 करोड़ रुपये में हो सकता है सौदा

Advertisement

टाटा कंज्यूमर पहले से ही अपने ब्रांड Tata Sampann के साथ इस खंड में मौजूद है

Last Updated- July 16, 2023 | 10:42 PM IST
Stake
Business Standard

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCP) और विप्रो कंज्यूमर केयर ऐंड लाइटिंग (Wipro Consumer Care and Lighting) चेन्नई की आची मसाला फूड्स में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में हैं।

सूत्रों ने कहा कि यह सौदा करीब 1,000 करोड़ रुपये में हो सकता है। अगर यह सौदा परवान चढ़ता है तो यह तैयार मसाला बाजार में विप्रो कंज्यूमर केयर ऐंड लाइटिंग के पोर्टफोलियो के लिए मूल्यवान विस्तार होगा।

अप्रैल में विप्रो ने घोषणा की थी कि वह केरल के पारंपरिक शाकाहारी मसाला मिश्रण और खाना पकाने के तैयार ब्रांड – ब्राह्मणस (Brahmins) को खरीदेगी। हालांकि इस बात का खुलसा नहीं किया गया था कि यह सौदा कितने का होगा।

संतूर ब्रांड से साबुन बनाने वाली कंपनी विप्रो ने पिछले साल दिसंबर में यह घोषणा भी की थी कि उसने मसालों और खाना बनाने के लिए तैयार उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करने के लिए निरापारा खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दूसरी ओर टाटा कंज्यूमर पहले से ही अपने ब्रांड टाटा संपन्न (Tata Sampann) के साथ इस खंड में मौजूद है और यह सौदा तैयार मसाला बाजार में उसकी पकड़ मजबूत करने में मदद कर सकता है।

इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आची मसाला फूड्स के प्रवर्तकों के पास अल्पांश हिस्सेदारी रहेगी। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2022 में 1,660 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 21.7 करोड़ रुपये रहा था। इस कंपनी के अधिग्रहण पर विभिन्न बड़ी कंपनियों की नजर है। एक बैंकर ने कहा कि कुछ निजी इक्विटी फर्मों ने भी कंपनी के अधिग्रहण में रुचि दिखाई है।
टीसीपी और विप्रो कंज्यूमर केयर ने बाजार की अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पिछले साल अक्टूबर में डाबर इंडिया ने भी 587.52 करोड़ रुपये में बादशाह मसाला में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी।

कंपनी ने कहा कि भारत में मसालों का बाजार 60,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें ब्रांडेड मसालों की बिक्री की हिस्‍सेदारी 25,000 करोड़ रुपये रहती है। ब्रांडेड मसालों का बाजार 15 से 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। वर्ष 2020 में ITC ने 2,150 करोड़ रुपये में सनराइज फूड्स का अ​धिग्रहण कर मसाला बाजार में कदम रखा था।

इससे पहले टाटा कंज्यूमर बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी का करीब 7,000 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए बातचीत की थी लेकिन मूल्यांकन की चिंता की वजह से बात नहीं बन पाई। हाल के वर्षों में टाटा समूह ने वि​भिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिस्पर्धी फर्मों का अ​धिग्रहण कर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement