facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विस्तारा की कार्यशील पूंजी के लिए Tata, SIA का 650 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 12:22 AM IST
Flight preparation for improvement in the new year, the expansion plan of airlines will be monitored
Creative Commons license

टाटा समूह (Tata Group) और सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) ने पिछले महीने संचयी तौर पर 650 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश किया ताकि उसकी कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी हो जाए। टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के 51: 49 फीसदी हिस्सेदारी वाला संयुक्त उद्यम 2015 में कंपनी शुरू होने से अब तक कम से कम 9,900 करोड़ रुपये का ​निवेश कर चुका है 650 करोड़ रुपये का यह निवेश 16 नवंबर को हुआ था, जो टाटा की तरफ से एयर इंडिया में विलय से महज 13 दिन पीछे है।

यह विलय मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद विलय से बनने वाली नई इकाई में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25.1 फीसदी रहेगी। इस बीच, विस्तारा अपने जन्म के समय से ही शुद्ध‍ नुकसान में रहा है, जो वित्त वर्ष 22 में 35 फीसदी बढ़कर 2,031 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस संबंध में विस्तारा से टिप्पणी नहीं मिल पाई।

सिंगापुर एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों के जवाब में कहा, विस्तारा लाभ में नहीं पहुंच पाई है। विस्तारा व एयर इंडिया अभी हर हफ्ते 1,909 और 2,662 उड़ानों का परिचालन करती है। यह जानकारी ए​विएशन एनालिटिक्स कंपनी सिरियम से मिली। देसी यात्री बाजार में 55 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो अभी हर हफ्ते करीब 11,493 उड़ानों का परिचालन करती है।

यह भी पढ़ें: मैट्रो कैश ऐंड कैरी स्टोर अब होंगे ‘रिलायंस मार्केट’!

सिंगापुर एयरलाइंस के प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि एयर इंडिया संग विलय पूरा होने तक टाटा के साथ वह विस्तारा में कितनी रकम का निवेश की योजना बना रही है। प्रवक्ता ने कहा. विलय के बाद एयरइंडिया देसी व अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अबाध सहायता पाने में सक्षम होगी, साथ ही अपने रूट नेटवर्क और संसाधन के इस्तेमाल को इष्टतम स्तर पर ले जा पाएगी। टाटा समूह ने बिजनेस स्टैंडर्ड की प्रश्नावली का जवाब नहीं दिया। विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा, नीति के तौर पर कंपनी की वित्तीय सूचनाओं पर हम टिप्पणी नहीं करते।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement