facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Autocomp और Catcon का मेक्सिको में नया संयुक्त उद्यम, मिलकर बनाएंगे मिलकर कंपोजिट मटीरियल

Advertisement

यह कदम भारत में इन दोनों कंपनियों के 13 साल के सहयोग के विस्तार का प्रतीक है जो अभी तक निकास प्रणालियों और उत्सर्जन नियंत्रण प्रौद्योगिकियों से जुड़ा रहा है।

Last Updated- May 15, 2025 | 11:01 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स और मे​क्सिको की कैटकॉन ग्लोबल ने उत्तर अमेरिकी बाजार को ध्यान में रखते हुए मेक्सिको में कंपोजिट मटीरियल बनाने के लिए संयुक्त उद्यम का ऐलान किया है। यह नया उद्यम यात्री और वाणिज्यिक वाहनों, कृषि मशीनरी, ऑफ-रोड वाहनों और चुनिंदा गैर-वाहनों के क्षेत्रों के लिए हल्के समाधानों पर ध्यान देगा।

यह कदम भारत में इन दोनों कंपनियों के 13 साल के सहयोग के विस्तार का प्रतीक है जो अभी तक निकास प्रणालियों और उत्सर्जन नियंत्रण प्रौद्योगिकियों से जुड़ा रहा है। यह नया उद्यम इनकी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को व्यापक बनाने का प्रयास है। इसमें प्रत्येक कंपनी पूरक क्षमताएं लाएगी – टाटा ऑटोकॉम्प प्रौद्योगिकी और ग्राहक संबंधों में और कैटकॉन नियामकीय समझ और स्थानीय संचालन में।

यह भी पढ़ें…वित्त वर्ष 2025-26 में यात्री वाहन डीलरों के राजस्व में 9% तक बढ़ोतरी का अनुमान: Crisil

31 मार्च, 2024 तक टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स के कुल राजस्व में अमेरिकी राजस्व की हिस्सेदारी करीब 13.67 प्रतिशत रही।  यह उद्यम टाटा ऑटोकॉम्प की पहली अंतरराष्ट्रीय साझेदारी है जिसमें वह मालिकाना हक वाली प्रौद्योगिकी दे रही है। प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर कंपनी का कम्पोजिट डिवीजन अग्रणी रहेगा। उसने कम्पोजिट यौगिकों और शीट विनिर्माण के लिए पेटेंट वाले फॉर्मूलेशन और आंतरिक क्षमताएं विकसित की हैं। 

टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स लिमिटेड के वाइस चेयरमैन अरविंद गोयल ने कहा, ‘हमारा कम्पोजिट डिवीजन इस साझेदारी में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘यह हमारे पिछले गठबंधनों की तुलना में बदलाव है जहां हम आम तौर पर लाइसेंस देते थे या साझेदार तकनीकों को अपनाते थे।’ बीएस

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement