facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नियुक्त किया; Q3 में लाभ 54% बढ़ा

Advertisement

इसका कारण मार्जिन में सुधार और मजबूत ऑर्डर बुक है। कंपनी उद्यमों को डेटा कनेक्शन और साइबर सुरक्षा मुहैया कराती है

Last Updated- January 21, 2026 | 11:01 PM IST
Tata Communications

टाटा समूह की दूरसंचार सेवा इकाई टाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। लक्ष्मीनारायणन भारत और साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (सार्क) क्षेत्र में सर्विसनाउ के प्रबंध निदेशक और समूह उपाध्यक्ष हैं। नियामकीय मंजूरी के बाद वह एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे।

मुंबई की टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा कि दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में उसका लाभ पिछले साल के मुकाबले 54.3 प्रतिशत बढ़कर 365 करोड़ रुपये हो गया। इसका कारण मार्जिन में सुधार और मजबूत ऑर्डर बुक है। कंपनी उद्यमों को डेटा कनेक्शन और साइबर सुरक्षा मुहैया कराती है।

टाटा कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी (सीईओ) ए एस लक्ष्मीनारायणन ने कहा, ‘इस तिमाही का प्रदर्शन डेटा-आधारित वृद्धि पर हमारे अनुशासित फोकस का परिणाम है। कंपनी को मार्जिन वृद्धि और ऑर्डर बुक में तेजी से भी मदद मिली है।’

तिमाही में परिचालन से कंपनी का राजस्व 6,188.97 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के 5,798.07 करोड़ रुपये की तुलना में सालाना आधार पर 6.7 फीसदी अ​धिक है। तिमाही आधार पर राजस्व 6,099.75 करोड़ रुपये की तुलना में मामूली बढ़ा है।

Advertisement
First Published - January 21, 2026 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement