facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा कम्युनिकेशंस ने वोडाफोन आइडिया को भेजा नोटिस

Advertisement

Tata समूह की फर्म ने समय पर भुगतान नहीं किए जाने की वजह से VI को यह नोटिस भेजा है।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:31 PM IST
vodafone idea

टाटा कम्युनिकेशंस की सहायक इकाई ने अपनी ग्राहक वोडाफोन आइडिया को टर्मिनेशन नोटिस भेजा है। टाटा समूह की फर्म ने समय पर भुगतान नहीं किए जाने की वजह से वोडाफोन आइडिया को यह नोटिस भेजा है। दूरसंचार कंपनी का नाम लिए बगैर टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा कि वह ‘ग्राहक’ के साथ अनुबंध समाप्त करने की तैयारी कर रही है।

स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में, टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा है कि ग्राहक से वसूली जाने वाली रा​शि दिसंबर 2023 तक 221.19 करोड़ रुपये ​थी। वोडाफोन आइडिया पर बकाया पिछले साल मार्च के 171.5 करोड़ रुपये से बढ़ गया है। कंपनी ने कहा कि 31 दिसंबर 2023 तक ग्राहक पर बड़ी रा​​शि बकाया थी।

टाटा कम्युनिकेशंस ने दिसंबर तिमाही परिणाम के लिए एक रिपोर्ट में कहा कि ग्राहक ने ​सितंबर 2023 में समाप्त तिमाही के लिए अपने घो​षित गैर-लेखा परिणाम में अपना परिचालन मौजूदा क्षमता के साथ बरकरार रखने की इच्छा जताई थी। ग्राहक ने जरूरत पड़ने पर अति​रिक्त कोष जुटाने, ऋणदाताओं के साथ सफल बातचीत के आधार पर यह भुगतान करने को कहा था।

टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा, ‘इसके अलावा, परिणामों में कहा गया है कि 30 सितंबर, 2023 तक, संबद्ध ग्राहक ने अपने उधारदाताओं/बैंकों और वित्तीय संस्थानों को देय अपने सभी ऋण देनदारियों को ब्याज सहित पूरा कर लिया है और अपने कुछ संविदात्मक दायित्वों को पूरा करने के लिए विस्तारित क्रेडिट अवधि का उपयोग किया है।’

ब्रिटेन के वोडाफोन ग्रुप पीएलसी की वीआईएल में 32.29 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि एबीजी का हिस्सा 18.07 प्रतिशत है। वोडाफोन आइडिया का शेयर गुरुवार को 15 रुपये पर सपाट बंद हुआ। वोडाफोन आइडिया के एक अ​धिकारी ने कहा है, ‘कंपनी ने कहा है कि उसने अपने स्वयं के आकलन के आधार पर समझौते को समाप्त करने का निर्णय लिया है।’

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement