facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Communications: बोर्ड मीटिंग से पहले हलचल तेज़! टाटा की कंपनी जुटाएगी फंड

Advertisement

टाटा कम्युनिकेशंस इस हफ्ते कर सकती है बड़े फैसले, कर्ज कम करने और नए निवेश की तैयारी

Last Updated- July 15, 2025 | 11:33 AM IST
Tata Communications Share price

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने 14 जुलाई को शेयर बाजार को जानकारी दी है कि 17 जुलाई 2025 को होने वाली बोर्ड मीटिंग में दो अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी — एक, पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे, और दूसरा, फंड जुटाने की नई योजना। 14 जुलाई को शेयर बाजार में दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, कंपनी अब नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के ज़रिए फंड जुटाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने कहा कि वो अपने ‘Debt Management Framework’ के तहत बैलेंस शीट को स्थिर रखने की कोशिश कर रही है, जिसमें सस्ती और सुरक्षित फाइनेंसिंग को प्राथमिकता दी जाती है। इसी रणनीति के तहत बोर्ड मीटिंग में फंड रेज का प्रस्ताव रखा जाएगा।

कंपनी ने कहा, “बोर्ड 17 जुलाई की मीटिंग में NCD के ज़रिए फंड जुटाने पर विचार करेगा,”

Q1 FY26 के नतीजे भी इसी दिन होंगे घोषित

2 जुलाई को कंपनी ने जानकारी दी थी कि Q1 FY26 के नतीजे 17 जुलाई 2025, गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। इस दिन Standalone और Consolidated नतीजे जारी किए जाएंगे, साथ ही Statutory Auditors की Limited Review Report भी पेश की जाएगी। पिछली बार, कंपनी ने Q4 FY25 के नतीजे 22 अप्रैल को शाम 5:22 बजे के करीब जारी किए थे। ऐसे में उम्मीद है कि Q1 के नतीजे भी 17 जुलाई की शाम तक आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Q1 Results Today: HDFC Life, ICICI Lombard समेत 23 कंपनियों के आज आएंगे नतीजे; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजर

पिछली तिमाही में हुआ था जबरदस्त मुनाफा

Q4 FY25 में कंपनी ने ₹761.17 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जो साल भर पहले के ₹354.57 करोड़ से दोगुना से भी ज़्यादा है। यह उछाल मुख्य रूप से चेन्नई की एक ज़मीन की बिक्री से मिले एक बार के लाभ की वजह से आया था। इस दौरान कंपनी की आय ₹6,059 करोड़ रही, जो साल दर साल 6.34% की बढ़ोतरी है। वहीं, खर्च 5.87% बढ़कर ₹5,723.2 करोड़ हो गया।

मार्च 2025 तक कंपनी पर ₹9,377 करोड़ का कुल कर्ज था। कंपनी अब इसे कम करके सेप्टेंबर तक Net Debt-to-EBITDA रेशियो को दो से कम लाने की योजना बना रही है।

शेयर प्राइस अपडेट

15 जुलाई, सोमवार को टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर ₹1725.20 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से 0.72% की बढ़त है।

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement