facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Communications 99.3 करोड़ में खरीदेगी OSSE फ्रांस की बाकी बची हिस्सेदारी

Advertisement

Tata Communications की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी Tata Communications International Pte ओएसिस स्मार्ट सिम यूरोप में 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता हासिल करेगी।

Last Updated- July 11, 2023 | 9:01 AM IST
Tata Communications Share price

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) eSIM कंपनी OSSE फ्रांस में बाकी बची 41.9 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। ये अधिकग्रहण 99.3 करोड़ रुपये में होगा। कंपनी का मानना है की ये डील एक महीने में पूरी हो जाएगी।

इस अधिग्रहण के बाद टाटा कम्युनिकेशंस की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस इंटरनेशनल पीटीई (Tata Communications International Pte (TCIPL)) ओएसिस स्मार्ट सिम यूरोप (Oasis Smart SIM Europe) में 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता हासिल करेगी।

कंपनी ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा, “टीसीआईपीएल, ओएसएसई फ्रांस में संपूर्ण इक्विटी ओनरशिप खरीदेगी, बकाया 41.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदकर टीसीआईपीएल, ओएसएसई फ्रांस में अपनी हिस्सेदारी को मौजूदा 58.1 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर देगी।”

गौरतलब है कि 2020 में, टीसीआईपीएल ने ओएसिस स्मार्ट सिम यूरोप एसएएस (ओएसएसई फ्रांस) और ओएसिस स्मार्ट ई-सिम पीटीई लिमिटेड (ओएसईपीएल) ओएसिस में 58.1 फीसदी मोजेरिटी इक्विटी हिस्सेदारी खरीद ली थी। जिसके चलते ओएसएसई फ्रांस और ओएसईपीएल इसकी सहायक कंपनियां बन गईं थी । ओएसईपीएल, ओएसएसई फ्रांस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

ओएसिस (Oasis), eSIM और सिम टेक्नोलॉजी को लागू करने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और दूसरी जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाती है। इसने दुनिया भर में 350 मिलियन से अधिक ऑपरेटिंग सिस्टम बेचे हैं। कंपनी ने 100 से ज्यादा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों के साथ काम किया है।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement