facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 3 सब्सिडियरी कंपनियों का विलय पूरा किया

Advertisement

यह कंपनी के कारोबार को सरल और सुव्यवस्थित बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के अनुरूप है। कंपनी ने कहा कि कानूनी इकाई संरचना के इस समेकन से दक्षता और तालमेल को बढ़ावा मिलेगा।

Last Updated- September 01, 2024 | 10:10 PM IST
Tata Consumer Products

दैनिक उपभोक्ता वस्तुएं बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड (टीपीसीएल) ने एनसीएलटी और अन्य नियामकीय मंजूरियां प्राप्त करने के बाद अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों का विलय कर दिया है।

टाटा समूह की एफएमसीजी इकाई के एक बयान के अनुसार, टीसीपीएल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों – टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड, नॉरिशको बेवरेजेज लिमिटेड और टाटा स्मार्टफूड्ज लिमिटेड का कंपनी में विलय कर दिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि योजना के खंड 17 के तहत उल्लिखित शर्तें, जिसमें संबंधित कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास फॉर्म आईएनसी-28 में आदेश की प्रमाणित प्रतियां दाखिल करना शामिल है, विधिवत रूप से पूरी हो गई हैं। तदनुसार, योजना के अनुसार, योजना (विलय की) की प्रभावी तिथि एक सितंबर, 2024 है।’

यह कंपनी के कारोबार को सरल और सुव्यवस्थित बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के अनुरूप है। कंपनी ने कहा कि कानूनी इकाई संरचना के इस समेकन से दक्षता और तालमेल को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
First Published - September 1, 2024 | 10:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement