facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Consumer Q3 Result : मुनाफा 25.6 प्रतिशत बढ़कर 364 करोड़ रुपये पर

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 7:29 PM IST
Tata Consumer

टाटा समूह की इकाई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) का चालू वित्त वर्ष (2022-23) की दिसंबर तिमाही में कंसोलिटेड नेट प्रॉफिट 25.63 प्रतिशत बढ़कर 364.43 करोड़ रुपये रहा।

TCPL ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 290.07 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

TCPL को पहले टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। टीसीपीएल की पिछली तिमाही में ऑपरेटिंग इनकम 8.29 प्रतिशत बढ़कर 3,474.55 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 3,208.38 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान उसका कुल खर्च भी 10.13 प्रतिशत बढ़कर 3,119.73 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह 2,832.68 करोड़ रुपये रहा था।

टीसीपीएल ने अपने फाइनेंशियल ब्योरे में कहा, ‘‘कंपनी का बीती दिसंबर तिमाही में कर पूर्व लाभ (profit before tax) 482 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। घरेलू कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी को यह लाभ हुआ है।’’

टीसीपीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुनील डिसूजा ने कहा, ‘‘दिसंबर तिमाही में हमने बेहद चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक माहौल में रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन को संतुलित करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया। ’’

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement