facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा कंज्यूमर ने चाय ब्रांडों के दाम घटाए, उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

Advertisement

अगस्त 2025 तक उत्तर भारतीय चाय की औसत कीमत 205.50 रुपये प्रति किलोग्राम थी जबकि साल 2024 की इसी अवधि में यह 222.37 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Last Updated- September 17, 2025 | 8:54 AM IST
Tea

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने चाय की थोक कीमतों में नरमी की वजह से चाय के अपने कई ब्रांडों की कीमतों में कटौती की है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष (पैकेज्ड बेवरिजेज) पुनीत दास ने कहा, ‘हम अपने कई ब्रांडों और सभी बाजारों में पहले ही कीमतों में कटौती कर चुके हैं। यह मोटे तौर पर लगभग तीसरी तिमाही तक जारी रहेगी, जब तक सारा नया स्टॉक आ चुका होगा।’

दास ने बताया कि यह (पैकेट बंद चाय) काफी हद तक नीलामी की कीमतों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, ‘जहां कहीं कीमतों में कमी आ रही है, उसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।’

टी बोर्ड की वेबसाइट के आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2025 तक उत्तर भारतीय चाय की औसत कीमत 205.50 रुपये प्रति किलोग्राम थी जबकि साल 2024 की इसी अवधि में यह 222.37 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

उन्होंने यह भी कहा कि बिक्री में वृद्धि वापस आ रही है। उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे कीमतों में कमी होगी, बिक्री वृद्धि भी बढ़ेगी।’ पिछले साल कम उत्पादन के कारण चाय की थोक कीमतों में काफी इजाफा हुआ था। इससे पैकेट बंद चाय वाली कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ा था।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement