facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा डिजिटल के घाटे में आई गिरावट, क्रेडिट कार्ड में जबरदस्त इजाफा; BigBasket, 1MG की भी स्थिति सुधरी

Advertisement

देश के सबसे बड़े ई-किराना प्लेटफॉर्म बिगबास्केट का घाटा भी वित्त वर्ष 2023 के 215.21 करोड़ रुपये के मुकाबले कम हो गया है।

Last Updated- September 09, 2024 | 6:43 AM IST
BigBasket

टाटा संस की ई-कॉमर्स शाखा Tata Digital का घाटा वित्त वर्ष 2024 में कम होकर 1,200.82 करोड़ रुपये रह गया। टाटा संस की वित्त वर्ष 2024 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में घाटा 1,370.09 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 में राजस्व वित्त वर्ष 2023 के 204.35 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना होकर 420.51 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने यह भी बताया कि उसका सकल वाणिज्यिक मूल्य (जीएमवी) 37,355 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान 2.076 करोड़ ग्राहकों ने लेनदेन किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय खासा इजाफा देखा गया है। उसके सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की संख्या 11.8 लाख तक पहुंच गई जो भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड बन गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूपास कार्यक्रम ने 11.64 करोड़ सदस्यों के आधार के साथ दमदार वृद्धि हासिल की है। देश के सबसे बड़े ई-किराना प्लेटफॉर्म बिगबास्केट का घाटा भी वित्त वर्ष 2023 के 215.21 करोड़ रुपये के मुकाबले कम होकर 128 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2024 में राजस्व 5.7 प्रतिशत बढ़कर 2,391.83 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2023 में बिगबास्केट ने 2,261.28 करोड़ रुपये का कुल कारोबार दर्ज किया था। टाटा 1एमजी टेक्नोलॉजिज वित्त वर्ष 2024 में 22 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ लाभ में आ गई। वित्त वर्ष 2023 में इसका घाटा 694 करोड़ रुपये था।

टाटा डिजिटल के वित्तीय प्रदर्शन में यह सुधार इस वजह से भी हुआ है क्योंकि इस साल फरवरी में मुख्य कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए नवीन तहिलियानी ने कंपनी में लागत का ढांचा भी कसा है और संगठन को सुव्यवस्थित किया है, जिससे कंपनी चुस्त और कारोबार पर केंद्रित हो गई।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 6:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement