facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Electronics को मिला ताइवानी चिप मेकर PSMC का साथ, धोलेरा में मिलकर बनाएंगे चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Advertisement

समझौते के अनुसार, पीएसएमसी गुजरात में भारत की पहली एआई-सक्षम अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई के निर्माण के डिजाइन तथा निर्माण में सहायता देगी।

Last Updated- September 26, 2024 | 9:44 PM IST
semiconductor chips

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने ताइवान स्थित पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता करने की गुरुवार को घोषणा की। इस समझौते के तहत ताइवान की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की धोलेरा में विनिर्माण इकाई स्थापित करने में प्रौद्योगिकी स्तर पर सहायता करेगी।

समझौते के अनुसार, पीएसएमसी गुजरात में भारत की पहली एआई-सक्षम अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई के निर्माण के डिजाइन तथा निर्माण में सहायता देगी। साथ ही वह प्रौद्योगिकियों के एक विस्तृत खंड का लाइसेंस और विनिर्माण इकाई को इंजीनियरिंग सहायता भी देगी।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘हमें पीएसएमसी के साथ साझेदारी करके खुशी है, जिसकी प्रौद्योगिकी तथा विशेषज्ञता भारत में अग्रणी सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए हमारे सफर को गति देगी। इससे हम वैश्विक ग्राहकों की सेवा करने के लिए बढ़ते सेमीकंडक्टर बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।”

Also read: Vedanta Dividend: वेदांता की एक बार फिर डिविडेंड देने की तैयारी, 8 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग में हो सकता है एलान

कंपनी 91,000 करोड़ रुपये के निवेश से धोलेरा में चिप विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है। बयान में कहा गया, धोलेरा में टाटा समूह की इस इकाई से एक लाख से अधिक नौकरियों का सृजन होगा। पावरचिप ग्रुप के चेयरमैन एवं पीएसएमसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी फ्रैंक हुआंग ने कहा कि यह साझेदारी दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद है। इससे पीएसएमसी और ताइवान को तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार का लाभ मिलेगा, जबकि भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 5:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement