facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आग प्रभावित iPhone प्लांट में फिर से काम शुरू करेगी Tata Electronics

Advertisement

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के इलेक्ट्रॉनिक घटक कारखाने के रासायनिक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद 28 सितंबर से परिचालन निलंबित है।

Last Updated- October 03, 2024 | 12:08 PM IST
Tata Electronics Factory In Hosur
Tata Electronics Factory In Hosur

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि वह तमिलनाडु स्थित अपने कारखाने में बृहस्पतिवार से आंशिक परिचालन बहाल करने की योजना बना रही है। इस कारखाने में पिछले सप्ताह आग लग गई थी।

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के इलेक्ट्रॉनिक घटक कारखाने के रासायनिक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद 28 सितंबर से परिचालन निलंबित है।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने बयान में कहा, ‘‘ हम आज से संयंत्र के कई स्तरों पर काम फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। पूर्ण परिचालन शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमारे दल के सभी सदस्यों को पूरा वेतन मिलता रहेगा।”

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के होसुर कारखाने में एप्पल के आईफोन 15 और आईफोन 16 सीरीज के लिए ‘स्मार्टफोन केस’ बनाए जाते हैं। आगजनी की घटना से आईफोन की आपूर्ति पर असर पड़ने के आसार नहीं है क्योंकि कंपनी के पास अगले तीन महीनों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 12:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement