facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group मृतकों के परिवार को देगा 1 करोड़ का मुआवजा, घायलों का इलाज भी कराएगा

Advertisement

विमान में यात्रियों और चालक दल को मिलाकर कुल 242 लोग सवार थे। हालांकि अब तक इस हादसे में मरने वालों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Last Updated- June 12, 2025 | 10:59 PM IST
N Chandrasekaran

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 के क्रैश हो जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। टाटा ग्रुप ने इस भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। विमान में यात्रियों और चालक दल को मिलाकर कुल 242 लोग सवार थे। हालांकि अब तक इस हादसे में मरने वालों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए संबंधित एजेंसियों ने व्यापक जांच शुरू कर दी है।

टाटा ग्रुप देगा ₹1 करोड़ मुआवजा

टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी इस दुखद घटना से हम गहरे दुखी हैं। इस क्षण जो पीड़ा हम महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, और उन लोगों के साथ भी जो घायल हुए हैं।”

ALSO READ: Ahmedabad plane crash: विमान हादसे पर अधिक जानकारी जुटाने में लगी बोइंग, शेयर 9% लुढ़का

पोस्ट में आगे कहा गया, “टाटा ग्रुप इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। इसके अलावा, घायलों का पूरा इलाज टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा और उन्हें हर जरूरी देखभाल व सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, हम बी. जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेंगे।”

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 8:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement