facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Tata Group के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर, ICU में भर्ती: सूत्र

भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और वह मुंबई के एक अस्पताल में ICU में भर्ती हैं।

Last Updated- October 09, 2024 | 7:56 PM IST
Ratan tata image

भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और वह मुंबई के एक अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। यह जानकारी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से दी।

गौरतलब है कि 86 साल के रतन टाटा सोमवार यानी 7 अक्टूबर को रुटीन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल गए थे। लेकिन खबर आई कि उनकी तबीयत बेहद खराब है। जिसके बाद उन्होंने बयान जारी किया और इस खबर को अफवाह बताया। उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की थी कि वे ‘गलत जानकारी फैलाने से बचें।’

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘अफवाह’ करार देते हुए रतन टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा था कि ये दावें निराधार हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं उम्र से जुड़ी बीमारियों की वजह से अभी मेडिकल जांच करा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं सहीं हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं’

कुछ खबरों में दावा किया गया था कि ब्लड प्रेशर में गिरावट के बाद सोमवार की सुबह टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। अपने पोस्ट में टाटा ने कहा था, ‘मुझे अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों की जानकारी है और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।’

जानें रतन टाटा के बारे में

गौरतलब है कि बिजनेस टाइकून रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था। उद्योगपति रतन टाटा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर अपने दान कार्यों के लिए जाने जाते हैं। साल 2008 में, केंद्र सरकार ने टाटा को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था।

रतन टाटा के नेतृत्व में, कंपनी 100 अरब डॉलर से अधिक के वैश्विक व्यापार साम्राज्य में विकसित हुई। दिसंबर 2012 में, टाटा अपने पद से रिटायर हो गए और उनके उत्तराधिकारी साइरस मिस्त्री बने। सायरस मिस्त्री की 2022 में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। रिटायर होने के बाद रतन टाटा टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के चेयरमैन बन गए।

रतन टाटा ने अपनी कंपनी के लिए कुछ ऐतिहासिक मर्जर भी किए। इनमें टाटा मोटर्स के साथ लैंड रोवर जगुआर (JLR), टाटा टी के साथ टेटली और टाटा स्टील के साथ कोरस का मर्जर शामिल है।

First Published - October 9, 2024 | 7:05 PM IST

संबंधित पोस्ट